विज्ञान और टेक्नोलॉजी

आसमान में मिला नया चांद, वैज्ञानिकों ने दिया ‘मिनीमून’ नाम

Mini Moon Finds : अमेरिकी संस्था 'कैटालिना स्काई सर्वे' ने किया दावा खगोलविदों के अनुसार नए 'मिनीमून' का ऑर्बिट स्थिर है
less than 1 minute read
Feb 28, 2020
capture.jpg
Mini Moon Finds

नई दिल्ली। ब्रम्हांड (universe) में छिपे अनगिनत राज को जानने के लिए अक्सर वैज्ञानिक लगे रहते हैं। इस खोज में शोधकर्ताओं को सफलता मिली है। उन्होंने आसमान में एक नए चांद की खोज की है। हालांकि ये चंद्रमा थोड़ा छोटा है। इसलिए इसे 'मिनीमून' (Mini Moon) नाम दिया गया है। अमेरिकी संस्था 'कैटालिना स्काई सर्वे' ने अंतरिक्ष में एक छोटी सी वस्तु के होने का दावा किया है।

संस्था के मुताबिक ये चांद करीब तीन साल से पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से जुड़ा हुआ है। इसका भले ही छोटा है, लेकिन ये देखने में बिल्कुल वास्तिवक चांद जैसा है। ये बेहद चमकीला भी। 'कैटालिना स्काई सर्वे' के खगोलविद कैस्पर विर्कोज ने इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि इस खोज में उनके साथ टेडी प्रुयने भी थे। दोनों ने मिलकर 20वें मैग्नीट्यूड का एक ऑब्जेक्ट खोजा है।

खगोलविदों के अनुसार नए 'मिनीमून' का ऑर्बिट स्थिर है। वास्तविक चंद्रमा की बात की जाए तो इसकी उत्पत्ति 4.5 अरब साल पहले पृथ्वी से हुई एक टक्कर से हुई थी। चंद्रमा एक उपग्रह है जो कि पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है। पृथ्वी की तुलना में गुरुत्वाकर्षण कम है इसी कारण चंद्रमा पर पहुंचने पर इंसान का वजन कम हो जाता है। यह सौर मंडल का 5वां सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है।

Published on:
28 Feb 2020 03:48 pm