विज्ञान और टेक्नोलॉजी

आसमान में हुए विस्फोट ने उड़ाए होश, वैज्ञानिकों को नजर आई अजीबो-गरीब आकार वाली चीज

Mysterious Objects : खगोलविदों को आसमान में चार वृत्ताकार पिंड नजर आए हैं इन पिंडों को ऑड रेडियो सर्किल्स (Odd Radio Circles, ORC) नाम दिया गया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jul 2020, 10:30 AM IST
pind1.jpg
Mysterious Objects

नई दिल्ली। गैलेक्सी (Galaxy) में कई ऐसी चीजें हैं जो आज भी रहस्य बनी हुई हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों को आसमान में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। खगोलविदों ने टेलीस्कोप (Telescope) की मदद से अंतरिक्ष में चार वृत्ताकार (Circular) पिंड देखे हैं जो अब तक मिले सभी खगोलीय पिंडों (Astronomical Objects) से बिल्कुल अलग हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इनका जन्म आसमान में तीव्र रडियो प्रस्फोट, गामा विकिरण प्रस्फोट, या न्यूट्रॉन तारों के विलय जैसी शक्तिशाली विस्फोट के चलते हुआ है। खगोलविदों में इन पिंडों को ऑड रेडियो सर्किल्स (Odd Radio Circles, ORC) नाम दिया है।

इस सिलसिले में रिसर्च कर रहें वैज्ञानिकों का कहना है कि ये पिंड किसी रैडियों गैलेक्सी की जेट को ऊपर से नीचे देखने पर भी दिखाई देने का नतीजा हो सकते हैं। ये वृत्ताकार दिख रहे हों क्योंकि यह उस बेलनाकार जेट का सिरा हो। ये पिंड ऑस्ट्रेलियन स्क्वायर किलोमीटर ऐरे पाथफाइंडर (ASKAP) के जरिए देखे गए हैं। ये टेलीस्कोप की अत्याधुनिक किस्म है।

नेचर एस्ट्रोनॉमी में प्राकशित एक अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक इन पिंडों की खोज इवोल्यूशनरी मैप ऑफ द यूनिवर्स की ओर से किए जा रहे सर्वे के दौरान हुई। वे पृथ्वी को स्कैन कर रहे थे। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन पिंडों को ऑड रेडियो सर्किल्स नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि इनकी उत्पत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शोधकर्ताओं ने पाया कि नए पिंड, पहले खोजे गए तमाम पिंडों से बिल्कुल अलग है इसलिए इस पर गहन अध्ययन किया जाएगा।

Published on: