विज्ञान और टेक्नोलॉजी

अफ्रीकी सहारा में आखिर कैसे बनी नीली आंख जैसी आकृति? वैज्ञानिकों ने बताए कारण

Africa Desert: सहारा रेगिस्तान में छिपा है अनसुलझा रहस्य अजीबो-गरीब आकृत्ति की है ये नीली आंख  
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2019, 2:42 PM IST
African
अफ्रीकी सहारा में आखिर कैसे बनी नीली आंख जैसी आकृति? वैज्ञानिकों ने बताए कारण

नई दिल्ली। दुनिया में कई तरह के अजीबो-गरीब रहस्य mysteries छुपे हुए हैं। इन रहस्यों को समझने का प्रयास वैज्ञानिकscientist करते रहते हैं। अफ्रीका africa के सहारा रेगिस्तान desert में भी एक ऐसा ही रहस्य छिपा हुआ है, जिसके बारे में वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक खुलासा किया है। दरअसल, सहारा रेगिस्तान के बीचों-बीच एक अजीब तरह की नीली आंख के आकार आकृति दिखाई देती है। ऊंचाई से इसे साफ-साफ देखी जा सकती है।

दरअसल, अफ्रीका ( africa ) के सहारा रेगिस्तान में 50 किलोमीटर लंबा-चौड़ा 'रिचट स्ट्रक्चर' है। इसे अफ्रीका की आंख भी कहा जाता है । इसका आकार इतना बड़ा हैं कि इसको अंतरिक्ष ( space ) से भी देखा जा सकता है।


आंख जैसी ये आकृति कैसे बनी, वैज्ञानिक इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। दूसरी ओर, कुछ लोग अफ्रीका की नीली आंख पर कई तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। कोई इसे एलियन का कारनामा बताते हैं, तो कोई किसी विशालकाय जीव की ओर से बनाई गई आकृत्ति। मगर अभी तक वैज्ञानिकों को यह साफ नहीं हो पाया हैं कि ये आखिर कैसे बनी होगी!

हालांकि वैज्ञानिकों ने लंबी खोज के बाद जो कयास लगाए हैं वह काफी तथ्यपरक लगते हैं। कहा जा रहा है कि सहारा का यह इलाका पूर्व में पूरी तरह से समुद्र से ढंका हुआ था। धीरे-धीरे बदलाव आता गया और यह इलाका दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान में तब्दील हो गया।

साथ ही यह भी कहा जाता है कि पानी और रेत के मिलने से भी इस तरह की आकृति बनी होगी। जो देखने में आंख की तरह लगती है। लेकिन इसके पीछे का रहस्य वैज्ञानिक अभी तक नहीं सुलझा पाए हैं कि आखिर इस रेगिस्तान में नीली आंख बनने के पीछे क्या राज है।

Published on: