विज्ञान और टेक्नोलॉजी

देश की पहली महिला जो चुनी गईं रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन की फेलो

देश की महिला चिकित्सक डॉ. गगनदीप कांग को रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन का फेलो चुना गया है। शुक्रवार को सोसाइटी ने कुल 51 वैज्ञानिकों की सूची जारी की जिसमें इनका नाम शामिल है। फेलो ऑफ रॉयल सोसाइटी के इतिहास में ये पहली भारतीय महिला हैं जिन्हें फेलोशिप मिली है।
less than 1 minute read
May 01, 2019
reseacrh, indian, doctor, women, disease, world, london, fellow
देश की पहली महिला जो चुनी गईं रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन की फेलो

महिलाएं सिर्फ कहने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर नहीं चल रही है। देश की महिला चिकित्सक डॉ. गगनदीप कांग को रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन का फेलो चुना गया है। शुक्रवार को सोसाइटी ने कुल 51 वैज्ञानिकों की सूची जारी की जिसमें इनका नाम शामिल है। फेलो ऑफ रॉयल सोसाइटी के इतिहास में ये पहली भारतीय महिला हैं जिन्हें फेलोशिप मिली है।

रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन की प्रेसिडेंट प्रो. वेंकि रामाकृष्णन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सोसाइटी का लक्ष्य विज्ञान और शोध के जरिए मानव कल्याण के क्षेत्र में काम करना है। डॉ. गगनदीप ने बच्चों में होने वाले संक्रमित रोगों की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर काम किया है। इन्होंने ही देशभर में नेशनल रोटा वायरस और टायफॉयड सर्विलांस नेटकर्वक की मदद से वैक्सीन का ट्रायल किया। इन्होंने 1990 के दशक में डायरिया और जनस्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर बीमारियों पर काम करते हुए उसके निदान के लिए सरकार के साथ बड़े पैमाने पर काम किया है। इन्हें बच्चों में होने वाले संक्रामक रोग की रोकथाम पर काम करने विशेष अनुभव है।

डॉ. गगनदीप कांग ने वेल्लोर के क्रिश्चियम मेडिकल कॉलेज से 1987 में एमबीबीएस और 1991 में माइक्रोबायोलॉजी से एमडी किया है। 1998 में पीएचडी की डिग्री हासिल की है। रॉयल कॉलेज ऑफ पैथोलॉजिस्ट्स की सदस्य भी रही हैं। इनके 300 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। 2006 में इन्हें वीमन बायो साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

Published on:
01 May 2019 05:41 pm