लोगों को अब उनके स्वास्थ्य के खतरों के बारे में जानकारी मिलना और भी आसान हो गया है।
नई दिल्ली। लोगों को अब उनके स्वास्थ्य के खतरों के बारे में जानकारी मिलना और भी आसान हो गया है। इसके लिए लोगों को अब किसी डॉक्टर या किसी और जगह जाकर जांच करवाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि यह सब कुछ अब आपके घर पर उपलब्ध होगा। बता दें कि लोगों को उनके आहार और कसरत में बदलावों के चयन का निर्णय लेने में मदद करने के लिए इंडस हेल्थ प्लस ने हाल ही में 'डीएनए वाईज' नाम से एक स्वास्थ्यसेवा लॉन्च किया है।
इस बारे में इंडस हेल्थ प्लस के संयुक्त प्रबंध निदेशक अमोल नायकवडी ने बताया कि, "डीएनए वाईज व्यक्ति के डीएनए के अनुसार उसके स्वास्थ्य को होने वाले खतरे व खाने और कसरत की आदतों, गुणविशेषों का विश्लेषण करती है। इससे लोगों को उनकी स्वास्थ्य जांच का नियोजन अपने व्यक्तिगत जरूरत के अनुसार करने में आसानी होती है और उस आधार पर वे एक सुरक्षित जीवनशैली का चयन कर सकते हैं।"
उन्होंने बताया कि, "इसके साथ ही अब व्यक्ति खुद व खुद विभिन्न रोगों की तरफ अपने शरीर के आने वाले जेनेटिक रुझान को समझ सकता है और जीवनशैली में बदलाव कर आने वाले रोग को टाल भी सकता है।" नायकवडी ने कहा, "विशेष स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ और सस्ते दरों में उपलब्ध कराने के अपने लक्ष्य का अगला पड़ाव हमने डीएन वाईज जांच के माध्यम से पार किया है।"
बता दें कि डीएनए वाईज जांच लार का नमूना देकर की जानेवाली एक बेहद आसान सी जांच है। खास बात यह है कि इस जांच को लोग घर बैठे आराम से खुद से ही कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को एक फिक्स कीमत चुकानी होगी। फिलहाल इस पैकेज को पूरे भारत में 14,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है।