विज्ञान और टेक्नोलॉजी

अगर लोग आपकी बातों को नहीं देते अहमियत, तो करें ये काम, जल्द ही बढ़ने लगेगी सामाजिक प्रतिष्ठा

लोगों का मानना है कि डायरेक्ट आई कांटेक्ट से भय बना रहता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Dec 2018, 5:43 PM IST
eye
अगर लोग आपकी बातों को नहीं देते अहमियत, तो करें ये काम, जल्द ही बढ़ने लगेगी सामाजिक प्रतिष्ठा

नई दिल्ली। अगर लोग आपकी बातों पर जल्दी से भरोसा नहीं करते या उनको आपकी बातों में किसी तरह का धोखा या कोई खास पैनापन नजर नहीं आता है तो अब इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हाल ही में हुए एक शोध में यह बात स्पष्ट हुई है कि किसी व्यक्ति से बातचीत करने के दौरान सिर का थोड़ा झुकाव, दूसरे व्यक्ति को आपको जानने में बेहतर साबित हो सकता है। इसके अलावा यह आपके गहन सामाजिक संबंधों का मार्ग भी प्रशस्त कर सकता है।

बता दें कि जर्नल 'पर्सेप्शन' में प्रकाशित एक शोध में कहा गया है कि सामाजिक मेलजोल के दौरान आई कांटेक्ट को महत्वपूर्ण माना जाता है, जबकि बहुत से लोगों का मानना है कि डायरेक्ट आई कांटेक्ट से भय बना रहता है। लेकिन सिर का झुकाव लोगों को आंख की तरफ देखने को ज्यादा दिखाता है और भय नहीं रहने का संकेत देता है। ऐसे में चेहरे की भाव-भंगिमा को समझना काफी महत्वपूर्ण है।

इस शोध के बारे में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता क्रूज के मनोविज्ञान की सहायक प्रोफेशसर निकोलस डाविडेनको का कहना है कि आंखों की तरफ देखना आपको ज्यादा सूचनाएं जुटाने में मददगार होता है। जबकि इसके विपरीत, आई कांटेक्ट बनाए बिना किसी बात को कहना या कुछ प्रदर्शित करना एक गैर जिम्मेदाराना रवैया प्रदर्शित करता है।

Published on: