
नई दिल्ली।भारत की वैज्ञानिक ( scientist ) ने दुनिया (world) का सबसे तेज रोशनी देने वाला पदार्थ बनाया है। इस पदार्थ को कई तरह के मिश्रित तत्वों से बनाया गया है। उनकी इस खोज ( invent ) की मदद से दो वॉट का ( LED ) एलईडी 20 वॉट तक रोशनी दे सकेगा। जिससे ( electricity ) बिजली की खपत कम होगी।
एक ( media report ) मीडिया रिपोर्ट के अनुसार- इस पदार्थ की खाेज इफ्त अमीना ने की है, जो ( Gorkhpur ) गोरखपुर की दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी ( university ) में रसायन शास्त्र की स्टूडेंट है।
इफ्फत के अनुसार- आईआईटी मद्रास और चेन्नई, सीडीआरआई लखनऊ और जापान के क्यूशू इंस्टीट्यूट की लैब में संश्लेषित कांप्लेक्स का परीक्षण कराया गया था। यह सफल रहा। इस एक्सपेरीमेंट में रोशनी की क्षमता 91 प्रतिशत से ज्यादा पाई गई।
मिलेगा ये फायदा
-इससे ऑर्गेनिक एलईडी बनाई जा सकेगी, जो एक दो वॉट के करंट में तेज रोशनी देगी।
-इससे रडार में भी ऊर्जा की खपत कम होगी।
-एमआरआई के भी ज्यादा सटीक रिजल्ट मिल सकेंगे।
-मेडिसीन और बायोलॉजिकल सिस्टम की जांच तथा लेवलिंग में कारगर होगी।
इफ्फत अमीना के अनुसार- उसने पांच साल पहले ये शोध शुरू किया था। अपने प्रयोग में उन्होंने कांप्लेक्स की चमकने की क्षमता 91 प्रतिशत से अधिक पाई । जबकि आम तौर पर कांप्लेक्स की चमकने की क्षमता 80 फीसदी होती है।