विज्ञान और टेक्नोलॉजी

मंगल ग्रह पर मिली डेड बॉडीज ने उड़ाएं वैज्ञानिकों के होश, नई तस्वीरों में खुलासा

LIfe in Mars : अमेरिका के ओहायो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक ने इस बारे में दी जानकारी पहले भी मंगल ग्रह पर पैरों के मिले थे निशान
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jan 2020, 10:35 AM IST
LIfe in Mars
LIfe in Mars

नई दिल्ली। मंगल ग्रह (Mars) की बंजर धरती पर जीवन होने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। मगर वहां मिली डेड बॉडीज (Dead Bodies) ने वैज्ञानिकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल शोधकर्ताओं की ओर से मंगल ग्रह पर रिसर्च के लिए एक रोवर भेजा गया था। जिससे ली गई तस्वीरों में कुछ कीड़े-मकौड़े (insects) और रेंगने वाले जीवों के मृत शरीर पाए गए हैं।

मंगल ग्रह पर मिली इन डेड बॉडीज ने वहां जीवन होने की संभावाना को बढ़ा दिया है। अमेरिका के ओहायो यूनिवर्सिटी के कीट विज्ञानी और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) से जुड़े डॉ. विलियम रोमोसर ने बताया कि मंगल ग्रह पर कीट पतंगों की कई डेड बॉडियां पड़ी हुई हैं। इनमें कॉकरोच से लेकर मधुमक्खी आदि मौजूद हैं। डॉ. विलियम रोमोसर के मुताबिक नई तस्वीरों से पता चलता है कि धरती की ही तरह मंगल पर भी मक्खियों और सांप जैसे रेंगने वाले जीव मौजूद हैं।

ये तस्वीरें क्यूरियोसिटी रोवर से ली गई हैं। डॉ. विलियम रोमोसर का कहना है कि इन जीवों का मिलना भविष्‍य में होने वाले अहम रिसर्च में महत्वूपर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे पहले भी मंगल ग्रह पर कई पैरों वाली आकृतियां मिली हैं। इनकी खोज मार्स पर भेजे गए रोवर्स से हुई थी।

Published on: