विज्ञान और टेक्नोलॉजी

ISRO ने खोजा बृहस्पति से भी बड़ा ग्रह, सौरमंडल के बाहर एक तारे की करता है परिक्रमा

इसरो ने अंतरिक्ष में बृहस्पति से भी बड़े एक ग्रह को खोज लिया है। यह ग्रह सौरमंडल के बाहर एक तारे की परिक्रमा करता है।

2 min read
Nov 17, 2021
isro scientists discover exoplanet bigger than jupiter
isro scientists discover exoplanet bigger than jupiter

नई दिल्ली। स्कूलों में बच्चों को सौरमंडल की जानकारी देने वाले अध्याय में एक बदलाव हो सकता है। हो सकता है कि जल्द ही जब सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह की बात हो तो बच्चों को बृहस्पति के बजाए किसी और ग्रह का नाम बताया जाए। दरअसल, इसरो ने अंतरिक्ष में बृहस्पति से भी बड़े एक ग्रह को खोज लिया है। फिलहाल अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है कि इसे सौरमंडल में शामिल किया जाएगा या नहीं।

सौरमंडर के बाहर करता है तारे की परिक्रमा
बता दें कि अहमदाबाद स्थित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के अध्ययन समूह ने सौरमंडल के बाहर एक तारे की परिक्रमा करने वाले बृहस्पति से भी बड़े एक ग्रह की खोज की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने इसकी जानकारी साझा की है। अब तक मिली जानकारी में पता चला है कि यह ग्रह सौरमंडल के बाहर एक तारे की परिक्रमा करता है।

इसकी जानकारी देते हुए इसरो ने एक बयान जारी कर कहा कि माउंट आबू वेधशाला में पीआरएल की 1.2 मीटर दूरबीन पर लगे पीआरएल एडवांस्ड रेडियल-वेलोसिटी आबू-स्काई सर्च ऑप्टिलक फाइबर-फेड स्पेक्टोग्राफ का उपयोग करते हुए यह खोज की गई। बताया गया कि यह ग्रह सौरमंडल के बाहर 725 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। वहीं इस ग्रह का द्रव्यमान बृहस्पति ग्रह का 1.4 गुना है।

बता दें कि यह माप दिसंबर 2020 और मार्च 2021 के बीच की गई। बाद में अप्रैल 2021 में जर्मनी से टीसीईएस स्पेक्ट्रोग्राफ के जरिए भी इसे मापा गया है। तारे को एचडी 82139 नाम से जाना जाता है, यही वजह है कि इस ग्रह को टीओआई 1789बी या एचडी 82139 बी नाम से जाना जाएगा। बताया गया कि यह ग्रह केवल 3.2 दिनों में मेजबान तारे की परिक्रमा करता है। इस प्रकार इसे 0.05 एयू की दूरी पर तारे के बहुत करीब रखता है।

Published on:
17 Nov 2021 09:42 pm