विज्ञान और टेक्नोलॉजी

इस तकनीक की मदद से नहीं खराब होगा दूध, लंबे समय तक कर सकेंगे इस्तेमाल !

दूध को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए वैज्ञानिकों ने खोजी नई तकनीक दो साल से चल रहा है इस तकनीक पर काम दूध से पोषक तत्व भी नष्ट नहीं होंगे
2 min read
• •
Updated: 5 May 2019, 4:10 PM IST
milk
इस तकनीक की मदद से नहीं खराब होगा दूध, लंबे समय तक कर सकेंगे इस्तेमाल

ऩई दिल्ली।ऑस्ट्रेलिया (austrelia ) के वैज्ञानिकों ने ऐसी नई तकनीक ( new tecnology ) इजाद की है, जिसकी मदद से दूध ( milk ) को अधिक समय तक ताजा रखा जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया की कंपनी naturo ने घोषणा की कि एक ऐसी मिल्क प्रोसैसिंग टेक्नोलॉजी पर काम किया जा रहा है जो गर्मी होने के बाद भी दूध को खराब नहीं होने देगी। इस तकनीक के इस्तेमाल के बाद दूध को फ्रिज में रखा जाए तो इसे 60 से 90 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे (tecnology ) की मदद से घरों में दूध के खराब होने वाली समस्या से निजात पाई जा सकेगी।

दरअसल, इससे पहले दूध को लंबे समय तक इस्तेमा करने के लिए लोग इसे उबालते थे। यह पद्धति पुराने समय से इस्तेमाल की जाती रही है। ऐसा करने से दूध में मौजूद कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। लेकिन नई तकनीक की मदद से दूध को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है।

कई कंपनियों ने मिल्क प्रोसैसिंग टे्कनोलॉजी की मदद से अपने प्रोडक्ट्स में बदलाव किए हैं। इससे दूध के टेस्ट में भी बदलाव आ रहा है। इस तकनीक से दूध में पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं। naturo कंपनी के अनुसार- नई तकनीक से गर्मी का भी दूध पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं इसके जरिए दूध में विटामिन्स और एंजाइम भी नष्ट नहीं होंगे।

हालांकि कंपनी ने नई तकनीक के बारे में ज्यादा विस्तार से खुलासा नहीं किया है। कंपनी के CEO जेफ हेस्टिंग्स के अनुसार- मौजूदा तकनीक को जब हमने एक सीरीज में उपयोग किया तो यह नई टैक्नोलॉजी सामने आई। इसे तैयार करने में 2 वर्षों का समय लगा है। Naturo कंपनी का पहला लक्ष्य है कि सबसे पहले आस्ट्रेलिया में इसे उपलब्ध कराया जाए।

Updated on:
5 May 2019, 4:10 PM IST
Published on: