विज्ञान और टेक्नोलॉजी

तलाकशुदा एस्ट्रोनॉट ने स्पेस में बैठकर कर लिया पति का अकाउंट हैक, पुलिस भी है हैरान

Nasa Astronaut : साल 2014 में ऐनी ने वायुसेना के पूर्व खुफिया अधिकारी समर वॉर्डन से की थी शादी साल 2018 में हो गया था तलाक, बाद में ऐनी 6 महीने के लिए अपने मिशन पर थीं
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Aug 2019, 5:19 PM IST
astronauttt.jpg

नई दिल्ली। चोर का मोबाइल छीनकर भागना या इंटरनेट के जरिए अचानक आपका अकाउंट हैक कर लिए जाने की खबर तो अक्सर आपने सुनी होगी। मगर अंतरिक्ष में बैठकर किसी का अकाउंट हैक कर लेने के बारे में आपने सुना है। दरअसल ये अनोखा मामला अमेरिका का है। जहां नासा की एक एस्ट्रोनॉट ने अपने पति का अकाउंट हैक कर लिया।

नासा की इस एस्ट्रोनॉट का नाम ऐनी मैकक्लेन है। उनकी शादी साल 2014 में वायुसेना के पूर्व खुफिया अधिकारी समर वॉर्डन से हुई थी। चार साल बाद यानि साल 2018 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 3 दिसंबर 2018 को ऐनी नासा के 6 माह के मिशन के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) चली गई थीं।

ऐनी पर आरोप है कि उन्होंने अंतरिक्ष में अपने पति वॉर्डन का बैंक अकाउंट हैक किया है। वॉर्डन ने फेडरल ट्रेड कमीशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि नासा के कंप्यूटर से बैंक अकाउंट हैक किया गया था। बैंक ने अटोर्नी को इसके सबूत भी दिए। चूंकि मामला अंतरिक्ष से जुड़ा था। इसलिए इसमें फेडरल ट्रेड कमीशन और पुलिस कुछ कर नहीं सकती थी। ऐसे में मामला नासा को ही सौंप दिया गया। नासा ने मामले की आंतरिक जांच ऑफिस इंस्पेक्टर जनरल से कराई और इस आपराधिक मामले को अब विशेषज्ञता वाली एक टीम देख रही है।

Updated on:
26 Aug 2019, 5:19 PM IST
Published on: