विज्ञान और टेक्नोलॉजी

OMG! इंसानों से भी ज्यादा तेज होता है कबूतर का दिमाग, ये रिसर्च बता रही है कैसे

पक्षियों के दिमाग में ज्ञान संबंधी क्षमता मानव के दिमाग से काफी तेज है कबूतर भी इंसानों जितने ही इंटेलिजेंट होते हैं
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2019, 12:54 PM IST
Pigeon

नई दिल्ली: हमारे देश में वैसे तो कबूतर को पालने का चलन काफी पुराने समय से होता आया है। उनके दिमाग की क्षमता को देखते हुए पुराने समय में लोग अपने संदेश को इन्हीं के जरिए एक जगह से दूसरी जगह भेजा करते थे। वहीं अब इस बात को सच साबित कर दिया है एक रिसर्च ने, जिसमें ये पाया गया है कि साधारण से दिखने वाले कबूतर भी इंसानों जितने ही इंटेलिजेंट होते हैं। इतना ही नहीं इंसानों की तरह ही ये पक्षी साइंस के जरूरी सिद्धांतों को भी अच्छी तरह से समझ सकते हैं।

अमेरिका ( America ) की लोवा यूनिवर्सिटी में हुए एक रिसर्च में पाया है कि कबूतरों का दिमाग इतना तेज होता है कि वो 'Space' और 'Time' जैसे सांइस के मूल कॉन्सेप्ट को समझ सकते हैं। हालांकि इस रिसर्च में ये भी खुलासा हुआ है कि ये चीजें समझने के लिए उनके दिमाग का कोई अलग हिस्सा काम करता है जो मानव दिमाग जैसा नहीं है। किए गए शोध में पाया गया है कि पक्षी, रेप्टाइल, मछली ये ऐसे जानवर हैं जिनमें बाकियों के मुकाबले अधिक सोचने-समझने की क्षमता होती है। शोध से जुड़े नतीजों से पता चलता है कि अब पक्षियों के दिमाग में ज्ञान संबंधी क्षमता इतनी बढ़ गई है जो मानव दिमाग के और करीब आ गई है।'

इंसानी मस्तिष्क का बाहरी हिस्सा सोच विचार करने, बोलने और निर्णय लेने जैसे बेहद जरूरी काम करता है। लेकिन कबूतरों में ये सभी काम करने के लिए दिमाग को और हिस्सा एक्टिव होता है। कबूतरों की दिमागी क्षमता को आंकने के लिए कबूतरों का एक कॉमन टेस्ट लिया गया। इसमें उन्हें कंप्यूटर स्क्रीन पर 6 या 24 सेंटीमीटर का लंबी लाइन, 2 से 8 सैकेंड के लिए दिखाई गई। इस टेस्ट के बाद सामने आया कि इन पक्षियों के ब्रेन में एक अलग सिस्टम काम करता है जो इन्हें सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण साइंस सिद्धांत समझने में मदद करता है।

Published on: