विज्ञान और टेक्नोलॉजी

वैज्ञानिकों ने स्किन में खोजी ये अनोखी चीज, पुराने दर्द की शिकायत होगी चुटकियों में दूर

Scientists found new organ : स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट की ओर से खोजा गया नया अंग त्वचा के अंदर जाल जैसी दिखती है नई कोशिका

2 min read
Aug 17, 2019

नई दिल्ली। अक्सर लोगों को जोड़ों एवं शरीर के अन्य भागों में दर्द की शिकायत रहती है। जाड़े में ये समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। कई बार शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी दर्द होता है, लेकिन इसकी सटीक वजह पता न चल पाने पर समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे अनोखे अंग की खोज की है जिससे पुराने दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट की ओर से त्वचा के भीतर एक नया अंग खोजा है। जो एक जाल जैसा अंग है जिसमें ग्लियाल कोशिकाएँ होती हैं। इसे नोसिसेप्टिव ग्लियो-न्यूरल कॉम्प्लेक्स कहते हैं। ग्लिअल कोशिकाएं बालों जैसी संरचनाओं से घिरी होती हैं जिन्हें बाहरी उत्तेजनाओं के प्रति संवेदनशील माना जाता है।

शोधकर्ताओं ने स्किन के इस आर्गेन को परखने के लिए चूहों पर टेस्ट किया गया। इसके लिए नई कोशिकाओं के इस नेटवर्क को चूहों में अवरुद्ध कर दिया गया, तो इससे उनकी दर्द की अनुभूति कम हो गई। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे पुराने दर्द को समझने में मदद मिलेगी।

शोधकर्ताओं ने स्किन की नई कोशिकाओं के साथ फ्लोरोसेंट कोशिकाओं को टैग किया। उन्होंने पाया कि जब इन्हें गर्मी जैसी उत्तेजना के संपर्क में लाया जाता है, तो जाल जैसी परत में दर्द के प्रति संवेदनशील नसें सक्रिय हो जाती हैं। इससे डायबिटीज, क्रॉनिक पेन, मसल्स में खिंचाव आदि समस्याओं से निजात पाने में मदद मिलेगी।

Updated on:
17 Aug 2019 11:44 am
Published on:
17 Aug 2019 11:43 am
Also Read
View All