विज्ञान और टेक्नोलॉजी

“Black hole” की पुख्ता तस्वीरे आई सामने, वैज्ञानिक क्षेत्र में मानी जा रही है सफलता

वैज्ञानिकों ने साझा की "Black hole" तस्वीर तस्वीरों में "Black hole" के आकार और दिखने में कैसा है बारें में दी जानकारी इसके अधिक चमकदार होने के कारण इसको दूर से टेलीस्कोप से भी देख सकते है  
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2019, 12:32 PM IST
black hole
"Black hole" की पुख्ता तस्वीरे आई सामने, वैज्ञानिक क्षेत्र में मानी जा रही है सफलता

नई दिल्ली। नासा के वैज्ञानिकों ने कुछ दिनों पहले अंतरिक्ष में "Black hole" की तस्वीरों को साझा करने की बात अपनी साइट पर की थी। रिपोर्ट में कहा गया कि आकाशगंगा में काले रंग का सितारा है। वैज्ञानिकों ने इसे अंधेरे सितारे का नाम दिया और इसे "Black hole" के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में जारी हुई तस्वीर से पता चला कि ब्रह्मांड में "Black hole" कैसा दिखता है और उसका आकार क्या है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि "Black hole" आकाशगंगा में तकरीबन 4000 करोड़ में फैला है और इसको ( "Black hole" ) धरती से तीन लाख गुना बड़ा माना जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट ( media report ) के अनुसार, इन तस्वीरों को इवेंट हॉरिजन टेलिस्कोप के द्वारा लिया गया है। जो आठ टेलिस्कोप का एक नेटवर्क है। इस प्रोजेक्ट से संबंधित वैज्ञानिक प्रोफेसर हेनियो फ़ैल्के ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि "Black hole" एम87 गैलेक्सी में पाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह हमारे सोलर सिस्टम से बड़ा और सूरज से 650 करोड़ ज्यादा भारी है। कहा जा रहा है कि ये पूरे ब्रह्मांड में मौजूद सबसे बड़ा "Black hole" है।

प्रोफेसर फ़ैल्के का कहना है ये "Black hole" आग के एक गोले की तरह नजर आता है। इसके पीछे का कारण यह है कि यह बेहद गैसों से भरा होता है। अंतरिक्ष में जितने भी तारे हैं उनकी रोशनी इस"Black hole" के मुकाबले कम है। इसीलिए ये दूर होने के बावजूद टेलीस्कोप के ज़रिए देखा जा सका।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के प्रोफेसर डॉक्टर ज़िरी यॉन्सी भी ईटीएच कोलैबरेशन का हिस्सा रहे हैं। वो कहते हैं, "Black hole" अंतरिक्ष और प्रकृति से जुड़े कई जटिल सवाल खड़े करता है, इसके अलावा "Black hole" हमारे वजूद से जुड़ा हुआ मुद्दा है। ये बेहतरीन है कि "Black hole" हमारी परिभाषाओं में जैसा था वैसा ही तस्वीर में दिखता है। ऐसा लगता है कि एक बार फिर आइन्सटाइन सही थे।'

Published on: