विज्ञान और टेक्नोलॉजी

9 हज़ार साल पहले गायब हुई बस्ती के मिले अवशेष, वैज्ञानिकों ने निकाली ये खास चीजें

Village Disappeared: इजराइल में मिली सबसे प्राचीन बस्ती निकली कई अजीबो-गरीब चीजें  

2 min read
Jul 18, 2019
Village
9 हज़ार साल पहले गायब हुई बस्ती के मिले अवशेष, वैज्ञानिकों ने निकाली ये खास चीजें

नई दिल्ली।इजराइल ( Israel ) में नौ हजार साल ( years ) पुरानी गायब ( Disappeared ) हुई बस्ती के होने के सबूत मिले हैं। वैज्ञानिक ( scientist ) इस बस्ती ( village ) को नवपाषाण काल युग की बता रहे हैं। जिसमें खुदाई करते समय़ कई तरह के उपकरण, आभूषण ( Jewelery ) , मूर्तियां ( sculptures )
और बीज मिले हैं। इसके साथ ही कई ऐसे अवशेष भी मिले हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिक जानकारी जुटाने में लगे हैं।

पुरातत्वविदों का मानना है कि पश्चिमी यरुशलम से पांच किलोमीटर दूर मोत्ज़ा जंक्शन के पास जिस प्राचीन ( Ancient) बस्ती का पता चला है उसमें 9 हज़ार साल पहले लगभग 3,000 लोग रहा करते थे। वैज्ञानिकों को इस बस्ती में कई तरह के पत्थर, मार्बल और इमारतों का ढांचा मिला है, जिनमें कमरे हुआ करते थे।

इन घरों में लोगों के रहने की कुछ ऐसी चीजें भी मिली हैं जिनसे उनके होने के पक्का सबूत है। जैसे चमकीले पत्थर, शिकार और लड़ाई के दौरान इस्तेमाल होने वाला तीर, अजीबो-गरीब आकार के पत्थर जिन्हें मरने के बाद शरीर के साथ में दफना दिया जाता था। शोधकर्ताओं का कहना है कि कुछ छोटे आकार के भी कड़े मिले हैं जो शायद बच्चों को पहनाए जाते होंगे। इसके साथ ही एनाटोलिया के लावे से बने खास पत्थर भी यहां से मिले हैं।

इसराइल के पुरातत्व प्राधिकरण के अनुसार, यह खोज क्षेत्र में नवपाषाण काल के बदलाव को इतिहासकारों को समझने में मदद करेगी। इससे पहले यह समझा जाता था कि इस इलाके में कभी इंसानी बस्ती नहीं रही होगी।

Published on:
18 Jul 2019 04:32 pm