विज्ञान और टेक्नोलॉजी

हार्ट अटैक की जानकारी पहले ही दे देगा ये ई-टैटू, जानें क्या हैं और खासियतें

Heart Attack: खिंचने वाले सेंसर्स sencer से लैस है हल्का होने के कारण लंबे समय तक किया जा सकता है इस्तेमाल डाटा स्टोर प्रक्रिया में भी किया जा रहा है सुधार
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2019, 11:34 AM IST
e tattoo
हार्ट अटैक की जानकारी पहले ही दे देगा ये ई-टैटू, जानें क्या हैं और खासियतें

नई दिल्ली। लोग टैटू tattoo को फेशन के तौर पर बनवाते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ई-टैटू बनाया है जिसकी मदद से अब हार्टheart की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। इस ई-टैटू को टेक्सास यूनिवर्सिटीuniversity के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। ये ईसीजी (इलेक्ट्रो कार्डियो ग्राम) और एससीजी (सीज़मो कार्डियोग्राफी) को स्कैन कर हार्ट से संबंधित जानकारी यूजर को देगा।

ई-टैटू की है ये खासियत
-बता दें कि जिस शोधकर्ता ने इस ई-टैटू को बनाया है उसने ई-टैटू में बेहद पतले और आसानी से खिंचने वाले सेंसर लगाएं हैं।
-यह मार्केट market में उपलब्ध फिटनेसfitness ट्रैकर tracker से अच्छे हैं।
-इसमें फिलामेंट्री सर्पेटाइन पॉलीविनायल फ्लोराइड भी उपयोग किए गए हैं, जो इसे काफी हल्का बनाते हैं।
-इसको लंबी अवधी तक पहना जा सकता है।
-ई-टैटू में 3डी डिजिटल digital इमेज को-रिलेशन तकनीकtecnology का इस्तेमाल किया गया है।
-इस तकनीक की मदद से यह जाना जाता है कि सीने के किस हिस्से में वाइब्रेशन हो रहा है। वहां ई-टैटू लगाया जाएगा तो बेहतर परिणाम देगा।

कैसे करें इस्तेमाल
ई-टैटू को अलग तरह से डिजाइन किया गया है। ये एक जाल की तरह दिखता है। इसकी लंबाई 38.1 मिमी और चौड़ाई 63.5 मिमी है। इस ई-टैटू को सीने पर चिपका दिया जाता है। इससे पहले खिंचने वाले इस सेंसर को स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जाता है।

हालांकि, शोधकर्ता इस ई-टैटू को वायरलेस तरीके से चार्ज करने की नई तकनीक पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा डिवाइस के डाटा को स्टोर करने की प्रक्रिया में भी सुधार किया जा रहा है।

टेक्सास यूनिवर्सिची के प्रोफेसर नैन्शू लू के अनुसार- हृदय रोगों का पता लगाने के लिए सिर्फ ईसीजी ही काफी नहीं है। इसलिए ई-टैटू में एससीजी का फीचर भी दिया गया है। वर्तमान में एससीजी फीचर वाले फिटनेस ट्रैकर उपलब्ध हैं, लेकिन भारी होने के कारण लंबे समय तक उनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

Published on: