विज्ञान और टेक्नोलॉजी

“ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार’ गाता है ये समुद्री जानवर जानें कैसे

Sea Fish Sings वैज्ञानिकों ने ग्रे-सील्स पर किया शोध 12 महीने तक चला शोध तोता मानवीय भाषा की हूबहू नकल कर सकता है

2 min read
Jun 23, 2019
"ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार' गाता है ये समुद्री जानवर जानें कैसे

नई दिल्ली। अक्सर हमने कई तरह के पक्षियों को बोलते हुए सुना है। इतना ही नहीं ये मधुर आवाज में अपनी भाषा language में गाना भी गाते हैं। तोता एक ऐसा पक्षी है, जो मनुष्य की तरह बोल सकता है। मगर अब वैज्ञानिकों ने एक जानवर को भी प्रक्षिशित किया है जो गाना गा सकता है। बता दें ट्रेनिंग में जो गाना लिया वो ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार है।

दरअसल, शोधकर्ताओं का उद्देश्य इसके पीछे के विज्ञान ( science ) को समझना था। विज्ञानिकों ने ग्रे सील्स पर यह प्रयोग किया है। सील्स की आवाज को ध्यान ( sound )से सुना गया। उसमें पाया कि उनकी आवाज में स्टार वार्स और "ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार" के स्वर निकल रहे थे, जो काफी मनोरंजक लग रहे थे,

वैज्ञानिकों के अनुसार सील फिश बहुत समझदार होती है और कई तरह की आवाजें निकाल सकती है। पक्षियों की ऐसी प्रजातियां हैं, जो ध्वनियों की हू-ब-हू नकल कर सकती हैं। तोता ( parrot ) मनुष्य की भाषा की पूरी नकल कर सकता है।


करंट बायोलॉजी ( Biology ) शो में प्रकाशित नए शोध के अनुसार- ऐसे में ग्रे सील्स एक अपवाद प्रतीत होते हैं। परीक्षण में स्तनधारियों ने सरल मेलोडी और इंसान के फॉर्मेंट की ट्रू-कॉपी की थी, जो उल्लेखनीय है।

नए अध्ययन ( research ) से पता चला कि ग्रे सील्स मानव की कुछ ध्वनियों की नकल कर सकती हैं। अध्ययन में तीन युवा ग्रे सील्स को शामिल किया गया। गैंडलफ जो एक नर था और जोला और जेनिस दोनों मादा थीं। इन सील का जन्म द्वीप पर हुआ था और इन स्तनपायी सील को सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय में शोध करने के लिए समुद्री से लाया गया था। इसके बाद जल्द ही इन सील्स पर परीक्षण किया गया। यह शोध 12 महीने तक चला। शोध होने के बाद एक साल के अंदर-अंदर उन्हें वापस जंगल में छोड़ दिया गया था।
स्कॉटलैंड के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार-इन सील को वोकल लर्निंग और इंसानी भाषा को और भी बेहतर तरीके से समझने का मौका दिया गया।

Published on:
23 Jun 2019 11:15 am
Also Read
View All