
नई दिल्ली।यूरोप की एक कंपनी ने ऐसे शू ( Shoe ) बनाए हैं, जिन्हें आप रीसाइकिल करवाकर बार-बार पहन सकते हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा। अगर एक ही डिजाइन के शू पहनकर मन भर जाए, तो आप इसे कंपनी से रीसाइकिल ( recycle ) करवाकर नया डिजाइन भी बनवा सकते हैं।
खास बात यह है कि यह शू कभी टूटते या फटते नहीं। ऐसा रीसाइकिलेबल मटीरियल की मदद से संभव हो पाया है। यह शू यूरोप की एक कंपनी ने बनाए हैं।
थर्मोप्लास्टिक पॉलीयूरेथेन से बना है शू
कंपनी ने इन शू के बारे में बताया कि इस पर कई वर्षों से रिसर्च चल रही थी। इन शू को फ्यूचरक्राफ्ट लूप ( Futurecraft Loop) नामक टीपीयू (TPU) यानी थर्मोप्लास्टिक पॉलीयूरेथेन से बनाया गया है।
वहीं इसके मिडसोल को बूस्ट कुशनिंग टैक्नोलॉजी ( tecnology ) से बनाया गया है। शू कंपनी का कहना है कि वह इस प्रोजेक्ट पर पिछले 6 वर्षों से काम कर रही थी और उनका लक्ष्य था- प्लास्टिक के वेस्ट मटीरियल से शू बनाया जाए।
कहीं नहीं है सिलाई और ग्लू
इन शू को बनाने के लिए किसी भी ग्लू और सिलाई का उपयोग नहीं किया गया है। इन शू को इस्तेमाल करने के बाद कंपनी को वापस दिया जा सकता है। यानी इन्हें नए मटीरियल के साथ वर्षों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे वातावरण भी प्रदूशित होने से बचेगा। ये शू सबसे पहले एथलीट्स को ट्राय के तौर पर दिए जाएंगे। उनसे फीडबैक लेने के बाद कंपनी इन्हें 2021 में मार्केट में उतार सकती है।