विज्ञान और टेक्नोलॉजी

इस ऐप की मदद से, व्हाट्सएप अब खुद करेगा आपके मैसेजेस का रिप्लाई

मैसेज क्या होना चाहिए ये यूजर को तय करना है। ग्रुप में इस फीचर से ऑटो रिप्लाई होता है।
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2018, 11:33 AM IST
android,Android apps,WhatsApp,message,Whatsapp message,send a whatsapp message to various people at a same time,organizations,

नई दिल्ली। मोबाइल के आने से इंसानी संवाद ने नई राह पकड़ ली थी और एसएमएस संदेश भेजने का एक अहम जरिया बन गया था, व्हाट्सएप के आने से कम्युनिकेशन की दुनिया बहुत हद तक बदल गई है। इश्क से लेकर ऑफिस तक मैसेज का पसंदीदा जरिया व्हाट्सएप बन गया है। अब व्हाट्सएप आपको मिलने वाले संदेशों का जवाब भी देगा।

AutoResponder for whatsapp और Auto-Reply for Whatsapp जैसे एप्स का इस्तेमाल कर के आप ऑटो रिप्लाई ऑप्शन को इनेबल कर सकते हैं। हम आपको Auto-Reply for Whatsapp ऐप को इस्तेमाल करने का तरीका ये है।

1- पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं

2- सर्च करें Auto Reply for Whatsapp

3- ऐप को इनस्टॉल करने के बाद होम पेज पर जाएं। यहां आपको Auto-reply for all messages का ऑप्शन दिखाई देगा, इसे इनेबल करने के बाद आपका व्हाट्सएप हर यूजर के मैसेज का जवाब देने लगेगा।

4- अगर आप कुछ लोगों के लिए ऑटो रिप्लाई का ऑप्शन नहीं चाहते तो Exclude Groups Or Contacts ऑप्शन पर टैप करें। यहां आप उन ग्रुप्स और यूजर्स का नाम डाल सकते हैं जिन्हें आप ऑटो टेक्स्ट नहीं भेजना चाहते हैं।

5- होम पेज पर टेक्ट लिखने के लिए ऑप्शन दिखेगा। इस टेक्स्ट बॉक्स में वो मैसेज लिखिए जो आप दूसरे यूजर्स को भेजना चाहते हैं।

6- होम पेज पर ही आपको Keywords डालने का आप्शन दिखाई देगा। आप Keywords को लिखकर उसका रिप्लाई भी टाइप कर सकते हैं।

7- इस प्रक्रिया के बाद आपका व्हाट्सएप खुद ब खुद ऑटो रिप्लाई करना शुरू कर देगा।

WhatsApp की इस एक ट्रिक से, यूजर बिजी होने पर दूसरे यूजर को ऑटो रिप्लाई कर सकता है। यानी उसे स्मार्टफोन को छूने की जरूरत भी नहीं होगी और सामने वाले यूजर को रिप्लाई मिल जाएगा।

क्यों जरूरी है ऑटो रिप्लाई फीचर:

1- ऑटो रिप्लाई फीचर उस वक्त काफी यूजफुल होता है जब यूजर किसी मीटिंग में है। या फिर मैसेज का रिप्लाई नहीं कर सकता।
2- इसके अलावा यदि यूजर अपने स्मार्टफोन से दूर है, तब भी ऑटो रिप्लाई फीचर काम आता है।
3- ऑटो रिप्लाई फीचर में यूजर कोई एक मैसेज ही सेट कर सकता है, जो सभी यूजर्स को जाएगा।
4- मैसेज क्या होना चाहिए ये यूजर को तय करना है। ग्रुप में इस फीचर से ऑटो रिप्लाई होता है।

Published on: