
Python Rescue :मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अंतर्गत आन वाले बुधनी रेलवे स्टेशन परिसर से सटे पार्क में एक विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा अजगहर दिखाई देने की सूचना सर्पमित्र (स्नेक कैचर) को दी गई । सूचना पर पहुंचे सर्प मित्र अशोक पारे पर रेस्क्यू के दौरान अजगर ने जोरदार हमला कर दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये सनसनीखेज मामला शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। अजगर निकलने की सूचना मिलने पर सर्प मित्र अशोक पारे पहुंचे थे। स्थानीय लोगों की सहायता से विशाल अजगर को काबू में करने के दौरान अजगर ने सर्प मित्र अशोक पांडे के हाथ पर काटकर उन्हें घायल कर दिया। जख्मी होने के बाद भी हिम्मत जुटाते हुए जैसे तैसे बमुश्किल अजगर को काबू में करके बोरी में बंद कर लिया।
अजगर को हमलो को बैद घायल सर्प मित्र अशोक पारे को स्थानीय लोग सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। सिविल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी वन विभाग के वरिष्ठ आधिकारियों को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचकर सर्प मित्र अशोक पांडे का हालचाल जान रहे हैं।