सीहोर

अम्फान तूफानः मौसम विज्ञानियों ने एमपी के इस जिले के लिए जारी किया अलर्ट

Amphan Cycloneसीहोर जिले में मंगलवार से तेज हवा, इन जगहों पर बारिश की आशंका
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2020, 11:33 AM IST
चक्रवात महा
चक्रवात महा

सीहोर। अम्फान तूफान का असर देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ने वाला है। मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में अम्फान के प्रभाव की आशंका जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों ने एक एडवाइजरी जारी कर एमपी के विभिन्न जिलों को अलर्ट किया है। सीहोर जिला में भी इसके प्रभाव को लेकर मौसम विशेषज्ञों ने अध्ययन करने की कोशिश की है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अम्फान का असर सीहोर जिले में थोड़ा कम होगा। हालांकि, यहां भी तेज हवा के साथ बारिश की आशंका अगले तीन दिनों तक जताई जा रही है।

जानकारों के अनुसार जिले में अगले दिन दिनों तक पश्चिमी तरफ से अधिकतम बीस किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में घनघोर बादल छाएंगे, बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौसम में अभी भी कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया है।
आरएके काॅलेज के मौसम विज्ञानी एसएस तोमर ने बताया कि सीहोर जिले में मध्य प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा अम्फान तूफान का असर कुछ कम होगा। तीन दिनों तक तेज रफ्तार से हवाएं चलेगी, बारिश की भी संभावनाएं है। मंगलवार को यहां का तापमान न्यूनतम 29 डिग्री सेंटीग्रेड व अधिकतम 42 डिग्री दर्ज किया गया था।

Published on: