24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां ने बहू के साथ मिलकर कर दी बेटे की हत्या!

शराबी बेटे से तंग आकर मां ने लिया कठोर निर्णयपुलिस ने मां-बहू को गिरफ्तार जेल भेज दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 18 May 2020, 8:02 PM IST

मां ने बहू के साथ मिलकर कर दी बेटे की हत्या!

मां ने बहू के साथ मिलकर कर दी बेटे की हत्या!

खिलचीपुर/राजगढ़। मां इस दुनिया में सहनशीलता, दयालुता की प्रतीक मानी गई है। दुनिया में मां-बेटे के रिश्ते को सबसे अहम स्थान दिया गया है। लेकिन उन स्थितियों को सोचकर आपका रुह कांप उठेगा जब बेटे के अत्याचार से एक मां की सहनशीलता की शक्ति क्षीण हो गई होगी और उसने एक खौफनाक निर्णय ले लिया होगा। खिलचीपुर में बेटे के अत्याचार से आजिज आकर एक मां ने अपनी बहू के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। 11 मई को हुई इस हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दी है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मां-बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

Read this also: रायसेन में फिर दो पाॅजिटिव केस, दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि, आंकड़ा 65 तक पहुंचा

एसडीओपी निशा रेड्डी ने इस हत्याकांड पर से पर्दा उठाते हुए बताया कि हरिपुरा के पास रामबाबू तंवर की हत्या कर शव फेंका गया था। 11 मई को मिली इस लाश के शरीर पर विभिन्न हिस्सों पर चोट के निशान थे। सिर, गले व कमर पर चोट के निशान थे तो दोनों कलाइयों पर रस्सी के निशान पड़े थे। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंटकर हत्या वजह सामने आई।

Read this also: जब अपहरणकर्ता पहुंच गया थाने अपहृत युवती को ही लेकर, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान!

निशा रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि शक के आधार पर थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ और उनकी टीम ने मृतक की मां घिसीबाई व पत्नी दरियाब बाई को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों अधिक देर तक सच छुपा नहीं सकी। पुलिस के अनुसार मां ने हत्या किए जाने की बात स्वीकारी। उसके अनुसार रामबाबू बहुत शराब पीता था। शराब के नशे में जब घर आता था तो पत्नी और मां को मारता पीटता और झगड़ा करता था। आए दिन इस कलह से दोनों काफी परेशान थे। रामबाबू को सुधारने की हर संभव कोशिश की लेकिन उसकी बुरी लत और बढ़ती गई। दस मई को भी वह रात में शराब पीकर आया। मारपीट-झगड़ा करने लगा। फिर मां और बहू ने मिलकर उसके हाथ-पांव रस्सी से बांध दिए। साफी से गलाघोंटकर मार डाला। किसी को शक न हो इसलिए शव को ठिकाने लगा दिया।
एसडीओपी निशा रेड्डी ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोप में मां-बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

Read this also: आॅनलाइन पढ़ाईः अतिरिक्त डेटा, खराब नेटवर्क बन रही बाधा