सीहोर

स्कूल,कॉलेज के पास हरकत करने वाले मजनुओं की अब खैर नहीं…

मौकेे पर ही सबक सिखाया जाएगा...

2 min read
Aug 03, 2018
स्कूल,कॉलेज के पास हरकत करने वाले मजनुओं की अब खैर नहीं...

सीहोर@सुनील शर्मा की रिपोर्ट...

स्कूल, कॉलेज के आसपास बिना कारण घूमने वाले मजनुओं की अब खैर नहीं..., उनके द्वारा की जाने वाली जरा सी भी हरकत अब उन्हें सीधे सलाखों के पीछे पहुंचा देगी।

ये भी पढ़ें

भारत बंद की घोषणा ने ही बढ़ा ​दी इस सरकार की चिंता, सभी जिलों में Alert जारी

दरअसल शहर में पुलिस ने निर्भया मोबाइल को तैनात कर ऐसे लोग पर नजर रखनी शुरू कर दी है, जिससे अब ये पुलिस की नजर से बच नहीं पाएंगे।

प्रदेश में जगह-जगह महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और छेडख़ानी को देखते हुए अपने शहर में एक बार फिर निर्भया जाग गई है। निर्भया टीम स्कूल, कालेज से लेकर बाजार क्षेत्र में आवारा और आसमाजिक तत्वों पर नजर रखेगी। शिकायत मिलने या रंगे हाथो पकड़ाने पर ऐसे लोगों को मौकेे पर ही सबक सिखाया जाएगा।

इसके बाद भी अगर अपनी हरकत से बाज नहीं आए तो कानूनी कार्रवाई के साथ ही सलाखों के पीछे भी ऐसे लोगों को भेजा जाएगा। निर्भया टीम छेड़छाड़ और प्रताडऩा की घटनाओं को रोकने पूरे शहर में नजर आएगी। खासकर स्कूल कालेज के खुलने और बंद होने के समय निर्भया टीम तैनात रहेगी। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले लोगों को पूछताछ की जाएगी। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

सादी वर्दी में रहेगी नजर...
निर्भया टीम में एक एसआई और दो महिला आरक्षक तैनात रहेगी। दिनभर पूरे शहर में घूम कर आवारा युवाओं पर नजर रखेगी। इसी के साथ ही सीधे या फिर कंटोल रूम से शिकायत मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचेगी। इसी के साथ वे स्कूल कालेज की छात्राओं और शिक्षकों से भी आसपास की गतिविधियों के बारे में जानेगी।

इसी तरह जिन शैक्षेणिक संस्थानों पर आसामाजिक तत्व और आवारा नजर आएगें। ऐसे स्थानो पर महिला पुलिस सादी वर्दी में भी तैनात रहेगी। इस दौरान अगर किसी ने हरकत की तो उसकी खैर नहीं होगी।

छेड़छाड़ की घटनाओं और महिला बालिकाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया टीम शुरू की है। मुख्य स्थानो पर यह टीम निगरानी रखेगी।
- दीपक पाटिल, आरआई सीहोर

ये भी पढ़ें

अमित शाह के बेस कैंप में होने जा रहा है बड़ा बदलाव! अब ये शहर होगा राजनीति का मुख्य गढ़
Published on:
03 Aug 2018 12:19 pm
Also Read
View All