सीहोर

बुदनी के दशहरा मंच पर अश्लील डांस, वीडियो वायरल, हिन्दू उत्सव समिति पर उठे सवाल

MP News: सीहोर के बुदनी में दशहरा उत्सव मंच पर फिल्मी गानों पर महिला डांसरों के डांस का वीडियो वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर समिति को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

2 min read
Oct 04, 2025
budhni dussehra stage obscene dance video viral hindu utsav samiti mp news
budhni dussehra stage obscene dance video viral hindu utsav samiti (फोटो- सोशल मीडिया)

budhni dussehra stage obscene dance video: बुराई और अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा उत्सव के लिए बुदनी में सजे मंच पर हिन्दू उत्सव समिति ने खूब अश्लील डांस कराया। दशहरा उत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अप्रत्यक्ष और पूर्व सांसद, बुदनी विधायक रमाकांत भार्गव ने प्रत्यक्ष रूप से संबोधित किया। दशहरा उत्सव के लिए बने मंच पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति गुरुवार शाम 5 बजे से शुरु हुई, जो रात 3 बजे तक चली। रात 8.30 बजे रावण दहन के बाद हिन्दू उत्सव समिति के मंच पर एक के बाद एक फिल्मी गानों पर महिला डांसरों ने खूब तुमके लगाए। (MP News)

सोशल मीडिया पर समिति हो रही ट्रोल

अब हिन्दू उत्सव समिति के मंच पर अश्लील डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं, हालांकि समिति के अध्यक्ष सतीश गुप्ता सफाई देते हुए कह रहे है कि बीच में सिर्फ एक प्रस्तुति गड़बड़ हुई थी, जिसे बीच में ही रोक दिया गया। दशहरा उत्सव के मंच पर अश्लील डांस नहीं कराया गया है। (MP News)

दशहरा मैदान में हुआ था आयोजन

जानकारी के अनुसार हिन्दू उत्सव समिति की तरफ से बुदनी के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रावण दहन से पूर्व संस्कृति विभाग की तरफ से बुक किए गए श्री चंद्र माधव बारीक ग्रुप भोपाल ने श्री हनुमान लीला की प्रस्तुति दी। हनुमान लीला की प्रस्तुति के बाद केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोबाइल के जरिए कार्यक्रम को संबोधित किया।

इसके बाद विधायक रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत और नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता मालवीय ने बतौर अतिथि कार्यक्रम को संबोधित किया। बताया जा रहा है कि विधायक भार्गव के जाने के बाद मुंबई की संजीवनी बेलेन्दे और फिर उसके बाद फिल्मी गानों पर महिला डांसरों ने खूब तुमके लगाए। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष सतीश गुप्ता के मुताबिक जबलपुर के कलर्स म्युजिकल ग्रुप इवेंट को 50 हजार रुपए में बुलाया था, जिसकी महिला डांसरों ने दशहरा उत्सव के मंच पर रात 3 बजे तक प्रस्तुतियां दीं। (MP News)

अश्लील नहीं था डांस, 50 हजार में बुलाया था ग्रुप

दशहरा उत्सव मंच पर अश्लील डांस नहीं कराया है। एक प्रस्तुति बीच में इस प्रकार की आई थी जिसे 2 मिनट में ही रोक दिया। यह प्रस्तुति जबलपुर के कलर्स म्यूजिकल ग्रुप की थी, जिसे 50 हजार रुपए में बुलाया था।- सतीश गुप्ता,अध्यक्ष, हिन्दू उत्सव समिति बुदनी

Published on:
04 Oct 2025 11:15 am