सीहोर

सीहोर में इंग्लिशपुरा रोड होगी चौड़ी: 300 लोगों को नोटिस,55-60 मकान-दुकानें हटेंगी; 1.45 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

सडक़ निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने को नोटिस 27 जनवरी से बांटे जा रहे हैं, 100 से ज्यादा नोटिस का वितरण हो चुका है। सडक़ का दो से 4 फीट तक चौड़ीकरण किया जाना है। नगर पालिका ने अक्टूबर महीने में सडक़ चौड़ीकरण के लिए सर्वे किया था, इस दौरान सडक़ पर लाल निशान लगाकर […]

2 min read
Feb 03, 2025
नगर पालिका की टीम निशान लगाते हुए

सडक़ निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने को नोटिस 27 जनवरी से बांटे जा रहे हैं, 100 से ज्यादा नोटिस का वितरण हो चुका है। सडक़ का दो से 4 फीट तक चौड़ीकरण किया जाना है। नगर पालिका ने अक्टूबर महीने में सडक़ चौड़ीकरण के लिए सर्वे किया था, इस दौरान सडक़ पर लाल निशान लगाकर सीमा का निर्धारत किया गया। बताया जा रहा है कि करीब 55 से 60 मकान और दुकान अतिक्रमण की जद में आ रहे हैं, शेष ज्यादा दिक्कत नहीं है। नगर पालिका के अफसर बता रहे हैं कि सडक़ निर्माण कार्य शुरु होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली है, ठेका कृष्णा कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। सडक़ का निर्माण एक करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। पुराने इंदौर-भोपाल स्टेट हाइवे, मुख्य बाजार के अलावा यह शहर की दूसरी ऐसी सडक़ है, जिस पर ट्रैफिक दबाव सबसे ज्यादा है, एक दिन में 25 से 30 हजार से ज्यादा वाहन निकाले हैं। यह सडक़ शहर के नए बाजार के रूप में विकसित हो रही है।

11 मीटर तक चौड़ी होगी सडक़

इंग्लिशपुरा सडक़ की चौड़ाई अभी 7 मीटर है, नए प्लान में इसे 11 मीटर किया जाना है। सडक़ के बीच में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए डिवाइडर भी बनेगा। सडक़ के दोनों साइड में फुटपाथ नहीं रहेगी, सडक़ के बाद सीधे नाली बनेगी। नगर पालिका को मौजूदा सडक़ की चौड़ाई दोनों साइड दो-दो फीट बढ़ानी है, इसके लिए सडक़ की नापजोख की गई, सडक़ दोनों तरफ दो-दो मीटर बढ़ाई जाएगी।

बिजली लाइन होगी शिफ्ट

नगर पालिका भोपाल नाके से लेकर इंदौर नाके तक की सडक़ को मॉडल सडक़ के रूप में विकसित कर रही है। इसके लिए सडक़ चौड़ीकरण के साथ सौंदर्यीकरण का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। नगर पालिका सडक़ चौड़ीकरण और डामरीकरण के बाद बिजली लाइन को डिवाइडर पर शिफ्ट करेगी। इसके लिए अलग से डीपीआर बनेगी। नगर पालिका इस सडक़ को भविष्य में इस रोड और क्षेत्र में होने वाली व्यवसायिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कर रही है।

सडक़ निर्माण से फायदा

कई बार ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन जाती है, सडक़ चौड़ी होगी तो जाम नहीं लगेगा।

बिजली लाइन के खंभे अभी दुकानों के सामने लगे हैं। डिवाइडर बनने के बाद दोनों साइड का ट्रैपिक सुचारु निकल सकेगा।

सडक़ में कई जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहनों को आवाजाही में दिक्कत होती है, सडक़ निर्माण के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी।

Published on:
03 Feb 2025 11:38 am
Also Read
View All

अगली खबर