10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीहोर स्टेशन पर रुकेंगी ये 21 ट्रेनें, कुबेरेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर

mp news: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव और महाशिवरात्रि मेले में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने फैसला लिया है कि महाशिवरात्रि मेले के दौरान सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ […]

2 min read
Google source verification
sehore

21 special trains stop sehore station kubereshwar dham mahashivratri

mp news: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव और महाशिवरात्रि मेले में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने फैसला लिया है कि महाशिवरात्रि मेले के दौरान सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए 21 जोड़ी मेल/एक्‍सप्रेस एवं सुपरफास्‍ट ट्रेनों का अस्‍थाई ठहराव दिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सीहोर रेलवे स्टेशन पर 21 जोड़ी ट्रेनों का अस्थाई ठहराव 13 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक दिया जाएगा।

इन ट्रेनों का होगा स्टॉपेज

  • 12923/12924 डॉ. अम्‍बेडकर नगर नागपुर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस
  • 19301/19302 डॉ. अम्‍बेडकर नगर यशवंतपुर एक्‍सप्रेस
  • 22911/22912 इंदौर हावड़ा क्षिप्रा एक्‍सप्रेस
  • 20414/20413 इंदौर वाराणसी सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस
  • 20416/20415 इंदौर वाराणसी सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस
  • 14115/14116 डॉ. अम्‍बेडकर नगर प्रयागराज एक्‍सप्रेस
  • 19313/19314 इंदौर पटना एक्‍सप्रेस
  • 19321/19322 इंदौर पटना एक्‍सप्रेस
  • 19305/19306 डॉ. अम्‍बेडकर नगर कामाख्‍या एक्‍सप्रेस
  • 22645/22646 इंदौर तिरूवनंतपुरम नॉर्थ एक्‍सप्रेस
  • 22191/22192 इंदौर जबलपुर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस
  • 12719/12720 जयपुर हैदराबाद सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस
  • 17019/17020 हिसार हैदराबाद एक्‍सप्रेस
  • 22909/22910 वलसाड पुरी एक्‍सप्रेस
  • 20814/20813 जोधपुर पुरी एक्‍सप्रेस
  • 15560/15559 अहमदाबाद दरभंगा
  • 19413/19414 अहमदाबाद कोलकाता एक्‍सप्रेस
  • 22829/22830 भुज शालिमार एक्‍सप्रेस
  • 22673/22674 जोधपुर-मन्नारगुड़ी एक्‍सप्रेस
  • 22468/22467 गांधीनगर कैपिटल वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 19489/19490 अहमदाबाद गोरखपुर एक्‍सप्रेस

कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव

हर साल की तरह इस साल भी मध्य प्रदेश के सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शिव महापुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में यह महोत्सव 14 फरवरी से शुरू होगा और 20 फरवरी तक चलेगा। इसके साथ ही इस साल पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस बार कुबेरेश्वर धाम में ‘ग्रीन शिवरात्रि’ मनाई जाएगी। पर्यावरण संरक्षण की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में महाशिवरात्रि पर देश-विदेश में एक करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इस कार्यक्रम में सीहोर में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है।