सीहोर

एमपी के दो बड़े शहरों के बीच डायवर्ट होंगे वाहन, आइजी ने लिया नए ट्रैफिक प्लान का जायजा

Indore-Bhopal highway- सीहोर में आईजी की बैठक, रुद्राक्ष महोत्सव पर इंदौर-भोपाल हाइवे के ट्रैफिक प्लान पर चर्चा

2 min read
Feb 09, 2026
IG reviewed the new traffic plan for the Indore-Bhopal highway- Demo pic

Sehore- मध्यप्रदेश के सीहोर में बड़े कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। यहां रुद्राक्ष महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इंटरनेशनल कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा pandit pradeep mishra के तत्वावधान और मार्गदर्शन में आयोजित होनेवाले इस भव्य कार्यक्रम में लाखोें लोग शामिल होंगे। इन भक्तों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं जुटाई जा रहीं हैं। कार्यक्रम स्थल कुबेरेश्वर धाम को भी भव्य रूप दिया गया है। रुद्राक्ष महोत्सव में लाखों लोगों के आने से हर साल भोपाल इंदौर के बीच यातायात व्यवस्था गड़बड़ा जाती है। यह स्थिति न बने, इसके लिए प्रदेश के दोनों बड़े शहरों के बीच वाहनों को डायवर्ट किए जाने का निर्णय लिया गया है। आइजी संजय तिवारी ने सीहोर पहुंचकर नए ट्रैफिक प्लान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को अहम निर्देश भी दिए।

कुबेरेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर रुद्राक्ष महोत्सव आयोजित किया जाता है। इस बार महोत्सव 14 फरवरी से प्रारंभ होगा और 20 तक चलेगा। रुद्राक्ष महोत्सव के लिए जहां कुबेरेश्वर धाम में लाखों भक्तों की सुविधा के लिए विशाल पंडाल लगाए गए हैं वहीं बिजली-पानी और भोजन व्यवस्थाएं भी की जा रहीं हैं।

ये भी पढ़ें

एमपी में 8वें वेतन आयोग में अधिकारियों-कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा अपडेट, जारी की एडवाइजरी

इधर पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए रेल, बस, ऑटो आदि की व्यवस्था, लाखों लोगों की भीड़ के नियंत्रण की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, रोड डायवर्जन आदि के प्लान बनाने में जुटा है। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन, अग्निशमन और पुलिस की तैनाती की योजना बना ली गई है। कुबेरेश्वर धाम में प्रवेश और निकास की व्यवस्थाओं को भी आसान बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

इंदौर-भोपाल स्टेट हाइवे के ट्रैफिक प्लान को लेकर चर्चा की

पुलिस महानिरीक्षक आइजी (भोपाल देहात जोन) संजय तिवारी, महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को सीहोर पहुंचे। उन्होंने रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर समन्वय बैठक की। बैठक में देवास, भोपाल, भोपाल देहात और राजगढ़ जिले के अफसर मौजूद थे। बैठक में विशेष तौर पर पार्किंग और इंदौर-भोपाल स्टेट हाइवे के ट्रैफिक प्लान को लेकर चर्चा की गई।

बता दें कि 5 दिन पहले भी आइजी संजय तिवारी ने सीहोर का दौरा किया था। उन्होंने प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात रेंज) ओमप्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के साथ डायवर्जन मार्गों का भ्रमण किया। आइजी संजय तिवारी ने क्रिसेंट से भाऊखेड़ी, भाऊखेड़ी से धामंदा और अमलाहा कट प्वाइंट के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Updated on:
09 Feb 2026 06:48 pm
Published on:
09 Feb 2026 06:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर