सीहोर

प्रसूता की मौत मामले ने पकड़ा तूल, पार्षदों और लोगों ने दिया ज्ञापन

लापरवाह डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई तो नागरिक करेगें आंदोलन
2 min read
Jul 06, 2018
sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, district hospital, hospital, sehore hospital, irresponsibility, cmho, dr prabhakar,
प्रसूता की मौत मामले ने पकड़ा तूल, पार्षदों और लोगों ने दिया ज्ञापन

सीहोर। जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों और गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोडफ़ोड़ की गई थी। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने निष्पक्ष जांच के लिए क्षेत्रीय संचालक को पत्र लिखा है। इधर, मामले को लेकर अनेक लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर अस्पताल से ज्यादा निजी क्लीनिकों में मौज कर रहे हैं।लापरवाह डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई तो नागरिक आंदोलन पर विवश होंगे। ज्ञात रहे कि जिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता ग्राम सेमली निवासी भावना पत्नी अजय 20 वर्ष की डिलेवरी के बाद मौत हो गई थी।

परिजनों और गुस्साए लोगों ने प्रसूता की मौत का जिम्मेदार डॉक्टर को ठहराते हुए अस्पताल में तोडफोड़ भी की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को आना पड़ा था। इसके साथ ही एसडीएम राजकुमार खत्री की समझाइश पर गुस्साए लोग माने थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रसूता की मौत की निष्पक्ष जांच कराने के लिए सीएमएचओ डॉ.प्रभाकर तिवारी ने क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल संभाग भोपाल को पत्र को लिखकर निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया है।

अस्पताल से ज्यादा निजी क्लीनिकों पर डॉक्टर कर रहे मौज
प्रसूता महिला की उपचार में लापरवाही के बाद हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बता दे कि बुधवार को ग्राम सेमली निवासी भावना पति अजय पचौरी की डिलेवरी के दौरान मौत हो गई थी। मामले को लेकर प्रिंस राठौर और पार्षदों के नेतृत्व में सैंकड़ो नागरिक कलेक्ट्रट पहुंचे जहां आरोप लगाया की जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अस्पताल से ज्यादा अपने निजी क्लीनिकों पर मोटी फीस लेकर लूट रहे हैं। जबकि राशि देकर उपचार के बाद भी मरीजों को तड़पकर मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। पहले भी लापरवाही के चलते कई बेकसूर लोगों की जान चली गई है।

आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधि और नागरिकों पर डॉक्टरों द्वारा झूठे प्रकरण दर्ज कर प्रताडि़त किया जाता है। नागरिक और जन प्रतिनिधियों ने एडीएम विनोद कुमार चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। वही लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन सौंपने वालो में सुशील ताम्रकार, पार्षद विजेन्द्र परमार, रमेश राठौ, शफीक, मुकेश विश्वकर्मा, संतोष कुमार सहित कई नागरिकगण मौजूद थे।

Published on:
06 Jul 2018 10:20 am