18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साल की सबसे बड़ी चोरी का खुलासा, एक जीप, एक बाइक साहित 10 लाख का सामान जब्त

एसपी राजेश कुमार चंदेल ने रेहटी पुलिस को 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की

3 min read
Google source verification

सीहोर

image

Sunil Sharma

Jul 05, 2018

sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, theft, theft news, theft in sehore,

साल की सबसे बड़ी चोरी का खुलासा, एक जीप, एक बाइक साहित 10 लाख का सामान जब्त

सीहोर/ रेहटी। पांच जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम करने वाले दो चोरों को को पुलिस ने दबोच कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। आदतन अपराधी शातिर चोरों ने चोरी के माल से एक मकान खरीद लिया था। जिसमें चोरी का सामान छिपाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने दोनों शातिर चोरों ने इस साल की सबसे बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए एक बुलेरो जीप, एक बाइक, एलइडी सहित करीब दस लाख का सामान जब्त किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों ने चोरी की अन्य वारदातें के खुलासे की संभावना जताई है।

एसपी राजेश कुमार चंदेल ने रेहटी आकर प्रेस वार्ता में जिले की सबसे बड़ी चोरी पकडऩे की कामयाबी पर थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे तथा उनकी टीम को 10 हजार रूपए के इनाम देने की घोषणा की है। एसपी ने बताया कि 5 जिले में चोरी करने वाले दोनों शातिर चोरों से 10 लाख का चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों में अशोक (27) पिता मोती सिंह कीर निवासी ग्राम जलेरिया थाना सोनकच्छ जिला देवास हाल ऋषि नगर नसरूल्लागंज, बंटी उर्फ विनोद मनोहरलाल जायसवाल 20 वर्ष निवासी विजय नगर थाना हाट पिपलिया जिला देवास हाल ग्राम मलाजपुर थाना रेहटी को गिरफ्तार किया है।

एसपी ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेने पर अन्य चोरियों का खुलासा होने की संभावना है। इसके साथ ही आरोपियों के साथ दो से अधिक लोगों के गिरोह में शामिल हो सकते हैं। इस कामयाबी में थाना प्रभारी रजनीकांत दुवे, एसआई श्यामकुमार सूर्यवंशी, आरक्षक सत्यनारायण, आरक्षक मनोज, विपिन, धर्मेंद्र की भूमिका सराहनीय रही।

चोरों ने पांच जिलों को बनाया निशाना
पुलिस के अनुसार आरोपी बंटी और अशोक आदतन शातिर चोर हैं, जो रायसेन, उज्जैन, होशंगावाद, सीहोर, हरदा जिले के सूने ग्राम पंचायत भवनों पर धावा बोलते थे। जिन्होंने रायसेन के बरेली के पास ग्राम धोखेड़ा से बुलेरो जीप चोरी की थी। इसी तरह जिला उज्जैन के ग्राम मूड़ला से पल्सर बाइक, हरदा जिले के टिमरनी के पास ग्राम पंचायत खिड़की बाला से कंप्यूटर, एलईडी, स्केनर, इन्वर्टर, होशंगाबाद जिले से सिवनी मालवा के आईटीआई भवन से कंप्यूटर, बायरलेस माइक, सीहोर जिले के ग्राम नादान के पंचायत भवन से एलईडी, एक कंप्यूटर, सीपीयू, स्केनर, दो टेबल, एक व्हीलचेयर, दो पर्दे, एक गद्दा, एक तकिया, रेहटी थाने के ग्राम ओंडिया से एक फी्रज चोरी करना कबूल किया।

3 माह में की 6 चोरियां
शातिर चोर अशोक कीर पहले भी चोरी के मामले में शाहगंज से ट्रैक्टर चुराने में जेल जा चुका है। जहां डेढ़ साल तक जेल में रहने के बाद फिर से चोरी को अंजाम देने लगा। जहां उसका साथी बंटी जायसवाल दोनों ने मिलकर 5 जिलो में 3 माह में 6 चोरियों को अंजाम दिया है। बंटी भी पहले बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। बंटी पर नाबालिग लड़की के साथ 1 जुलाई 18 को ग्राम मलाजपुर में उसका अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद उस पर चाकू से हमला करने का भी आरोप है। जहां रेहटी पुलिस ने बंटी को इन धाराओं के तहत भी आरोपी बनाया है।

बिना नंबर प्लेट की जीप में घूम रहे थे, चैकिंग चढ़ गए पुलिस के हत्थे
4 जुलाई शाम को सलकनपुर चौकी के पास वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। जहां पुुलिस ने एक बुलेरो को हाथ दिया। जिसमें नंबर प्लेट नही थी। इसी जीप में शातिर चोर बंटी और अशोक बैठे हुए थे। गाड़ी के कागजात और नंबर प्लेट नहीं बताने पर पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद एक के बाद एक चोरियां दोनों शातिरों ने उगलना शुरू कर दी है। तफ्तीश पर पुलिस रेहटी थाने के ग्राम मलाजपुर पहुंचे। जहां आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपए का मकान गांव में खरीद रखा था। जिसमें दोनों चोरी का सामान छिपाते थे। पुलिस सामान बरामद कर उन्हें थाने ले आई।