18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्थरों से कुचलकर युवक की हत्या, फिर खेत में मिला शव

आधा किमी तक रास्ते में टपकता रहा खून, मां भी नहीं पहचान सकी मृतक बेटे को

2 min read
Google source verification

गुना

image

Deepesh Tiwari

Jul 05, 2018

 guna, guna news, guna bhopal, bhopal patrika, patrika news, guna patrika, patrika news, patrika mp, crime, crime in guna, guna crime,

पत्थरों से कुचलकर युवक की हत्या, फिर खेत में मिला शव

गुना। केंट थाने के तहत सेंट्रल स्कूल के सामने एक युवक का शव पड़ा मिला। पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई है। सिर को इतनी बेरहमी से कुचला गया है कि मृतक की मां भी उसे दोबार देखकर चली गई, लेकिन पहचान नहीं सकी कि जिस लाश को वह देखने आई है, वह उसके स्वयं के बेटे की लाश है।

बुधवार को सुबह जब लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। युवक को चेहरा बुरी तरह से बिगड़ जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। इसके बाद परिजनों को बुलाकर उसकी शिनाख्त करवाई गई। मृतक की पहचान धर्मेन्द्र उर्फ सुदका (२०) पुत्र गोपाल कुशवाह के रूप में की गई है। अपने जवान बेटे का शव देखकर मां बिलख पड़ी। काफी देर तक घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही। इसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस मौके से खून से सना हुआ पत्थर भी मिला है। मृतक हाल ही में जेल से छूटकर आया था। उसकी रंजिशन हत्या किए जाने की आशंका भी परिजनों द्वारा जताई जा रही है।

आधा किमी तक मिले खून के धब्बे
घटना स्थल से पहले आधा किमी दूरी तक जगह-जगह खून की बूंदे पड़ी मिली हैं। जिससे लगता है कि युवक के साथ पहले मारपीट की गई होगी फिर खेत में लाकर पत्थर से उसका चेहरा कुचला गया। घटना स्थल से मृतक का घर करीब आधा किमी दूरी पर है।

जिले में नहीं रुक रहा अपराधों का सिलसिला
जिले में आपराधों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हत्या, लूट, चोरी जैसी वारदातें आम सी हो गई हैं। मानों अपराधियों में पुलिस व कानून का खौफ ही खत्म हो गया है। पिछले एक महीने में तीन बड़ी चोरियां, दो मर्डर, एक संदिग्ध मौत, लूट सहित अन्य आपराधिक घटनाएं हुई हैं। केंट थाना क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों के बाद थाना प्रभारी बलवीर मावई को हटाकर उमेश मिश्रा को थाना सौंपा गया है।

पुलिस ने खंगाले सीसी टीवी फुटेज
इस वीभत्स हत्याकांड के खुलासे के लिए केंट पुलिस शाम तक पड़ताल में लगी रही। आसपास के सीसी टीवी फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन कोई खास सुराग हाथ नहीं लग सका। थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि मामले में तफ्तीश चल रही है। सभी बिंदुओं में ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं।