सीहोर

एक घर में दो भाई, दोनों की साथ में मौत, परिवार में छाया सन्नाटा

एक घर में दो भाई, दोनों की साथ में मौत, परिवार में छाया सन्नाटा
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2018, 5:12 PM IST
sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, sehore latest hindi news,
एक घर में दो भाई, दोनों की साथ में मौत, परिवार में छाया सन्नाटा

सीहोर/इछावर/ब्रिजिसनागर। काल की दृष्टि एक परिवार पर ऐसी पड़ी कि हंसते खेलते हुआ मायूसी में बदल गया। एक भाई की सांप के काटने से तो दूसरे की फांसी लगाने से मौत हो गई। इसकी जानकारी सामने आने के बाद से ही गांव सहित आसपास क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। बस लोग आपस में दोनों भाइयों के बारे में ही बात कर रहे है।

जानकारी के अनुसार ब्रिजिशनगर निवासी मोहनलाल (55) पुत्र छोटेलाल को गुलहरपुरा गांव में सांप ने डस लिया था। जिसे इलाज के लिए दूसरे स्थान पर ले गए थे। इसी दौरान उसका छोटा भाई सोहनलाल (45) ने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत का दुख परिजन मना ही रहे थे एक और उनके लिए बुरी खबर आ गई। पता चला कि मोहन की भी मौत हो गई। इसके बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया। दोनों के शव का इछावर में पीएम हुआ। पीएम के बाद वापस परिजन को शव सौंप दिए।

आसपास के लोगों का कहना है कि एक भाई को तो सांप ने काटा समझ आता है। पर, दूरसे भाई ने आत्महत्या क्यों की यह समझ नहीं आता। उन्हें देखकर कभी कुछ ऐसा लगा नहीं कि कोई दुख परेशानी है उन्हें। शायद भाई के गम में दुखी होकर उन्होंने यह फैसला उठाया।

तीन में एक ही बचा
परिवार में तीन भाई थे। इसमें अब एक गोपाल सिंह बचा है। वह गुलहरपुरा में रहता है। दोनों की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह यही कह रहे हैं कि हे भगवान उनसे क्या गलती हुई थी जो उनको ऐसी सजा मिली है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल ऐसा कुछ सामने नहीं आया है, जिससे कि फांसी किस कारण से लगाई है।

Published on: