सीहोर

शादी में जाने का कहकर निकला था वृद्ध, कुएं में तैरता मिला शव

शादी में जाने का कहकर निकला था वृद्ध, कुएं में तैरता मिला शव...
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2018, 2:48 PM IST
sehore news, patrika news, crime, crime news, sehore crime, shaadi, sucide,

सीहोर। अक्सर ऐसा होता है कि हम घर से जाते वक्त, घर वालो को कुछ और बता कर निकलते है और चले कही और जाते है। क्योंकि हमें लगता है कि इसमें कौनसी बड़ी बात हो गई। थोड़ी देर बाद घर वापिस ही आना। आकर बता देंगे। श्यामपुर का रहने वाला ज्ञान सिंह भी कुछ इसी तरह घर से निकला था। पर, कुछ समय बाद घर ज्ञान सिंह नहीं उसकी शव पहुंचा।

यह थी घटना
ज्ञान सिंह (60) अपने घर से यह कहकर निकला था कि उसे किसी की शादी में जाना है। शादी में जाना था इसलिए घर वालों ने भी कुछ पूछताछ नहीं की। पर, बहुत समय तक वापस न आने पर, ज्ञान सिंह के घर वालों ने उसे ढ़ूढ़ना शुरू किया।

पुलिस में सूचना दी। पुलिस ने तलाश जारी की तो पुलिस को उसका शव कुएं में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने उसके शव को कुएं से बाहर निकाला और ज्ञान सिंह के घर वालों को इस बात की सूचना दी।

पीएम रिर्पोट के लिए भेजा शव
ज्ञान सिंह का शव पुलिस को मिलते ही उन्होंने शव को आष्टा के सिविल अस्पताल में भेजा और पीएम रिपोर्ट के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कारवाई करेंगी।

पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार श्यामपुर मगरदा निवासी ज्ञान सिंह (60) पिता जगत सिंह बारेला घर से एक दिन पहले शादी में जाने का कहकर निकला था। पर, वह वापस नहीं लौटा।

इसी दौरान उसके लड़के मांगीलाल को पता चला कि बाल सिंह के कुएं में किसी ग्रामीण का शव तैर रहा है। सूचना पर कुएं पर पहुंचे मांगीलाल ने कपड़ा देखते ही पहचान लिया कि तैरने वाला उसका पिता है। शव को कुएं से बाहर निकाला। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मामला कायम कर जांच में लिया है।

Published on: