सीहोर

पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति की हालत गंभीर, पुलिस ने किया हत्या का मामला कायम

कुल्हाड़ी से एक दर्जन से अधिक प्रहार कर मौत के घाट उतारा, पत्नी की सांस उखड़ती देख स्वयं के पेट पर मार ली थी कुल्हाड़ी

2 min read
Jun 15, 2018
sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, sehore crime, patrika crime news, relationship, husband wife, police, sehore police, murder,
पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति की हालत गंभीर, पुलिस ने किया हत्या का मामला कायम

सीहोर। निकटवर्ती ग्राम अलादाखेड़ी में पत्नी को बेदर्दी से मौत के घाट उतारने वाले पति की हालत दूसरे दिन भी गंभीर बनी रही। आरोपी ने शराब के नशे में अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद स्वयं भी अपने को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर लिया था। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस ने उसके दोनों बेटे बहू से पूछताछ कर हत्या के कारणों की पड़ताल शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार कोतवाली ग्राम अलादाखेड़ी निवासी 58 वर्षीय कमलसिंह पिता रंजीत सिंह बुधवार की रात करीब आठ बजे अपने घर में शराब के नशे में धुत हो अपनी पत्नी 55 वर्षीय रामकुंवर बाई के साथ विवाद शुरु कर दिया था।

बताया जाता है कि लगभग प्रतिदिन दोनों पति पत्नी के बीच इस तरह के विवाद को न तो पड़ोसियों और न ही घर पर मौजूद छोटी बहू ने गंभीरता से लिया था। पुलिस के अनुसार कल रात विवाद इतना अधिक बड़ गया कि कमलसिंह घर के बाहर रखी कुल्हाड़ी ले आया और अपनी पत्नी रामकुंवर बाई के पेट, जांघ, सिर, हाथ, पैर पर करीब एक दर्जन प्रहार से उसे लहुलुहान कर दिया। पुलिस के अनुसार जब कमलसिंह को यह लगा कि उसकी पत्नी के प्राण निकल चुके है तो अंत में उसने उसी कुल्हाड़ी से स्वयं के पेट पर भी गंभीर प्रहार कर खुद को लहुलुहान कर दिया।

इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां पर चिकित्सकों ने रामकुंंवर बाई को मृत घोषित कर दिया आरोपी पति कमलसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर कर दिया गया। आरोपी पति की हालत भोपाल में गंभीर बनी हुई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति कमलसिंह के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस के अनसुार मृतका के दो विवाहित बेटे हैं, एक बड़ा बेटा भोपाल में ड्राइवरी करते हुए उनसे अलग रहता है जबकि एक छोटा बेटा सीहोर आष्टा के बीच चार पहिया वाहन चलाता है। घटना के समय वो घर पर नहीं था उसकी पत्नी ही घर पर उपस्थित थी। कोतवाली पुलिस दोनों बहू बेटों से पूछताछ कर हत्या के कारणों की खोज कर रही है।

Published on:
15 Jun 2018 12:27 pm