
मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ और मप्र पंचायत सचिव संगठन ने सौंपा आवेदन
गुना/आरोन। शासकीय कालेज आरोन के छात्रों ने कालेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने पढ़ाई, लैब, खेल मैदान की मांग उठाई। छात्रों ने कहा, कालेज में बिना आईडी के बाहरी तत्वों को प्रवेश न दिया जाए। छात्रों ने छात्रसंघ अध्यक्ष सुषमा रघुवंशी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया।छात्रों की मांगों को लेकर कॉलेज प्राचार्य डा. निरंजन श्रोत्रिय को ज्ञापन सौंपा गया।
छात्रों ने बताया, कालेज में नियमित रूप से पढ़ाई नहीं हो रही है। कालेज में अतिथि शिक्षक नहीं हैं, इस कारण से पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। छात्रों की सुविधा के लिए बनी लैब भी चालू नहीं है। इस वजह से छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। छात्रसंघ अध्यक्ष ने बताया कि हमें प्राचार्य ने आश्वासन दिया है कि मांगों को 7 दिन में पूरा कर दिया जाएगा। अगर मांगें 7 दिन में पूरी नहीं की गईं तो हम 15 दिन बाद धरने पर बैठ जाएंगे। इस दौरान आदिल मिर्जा, अंकित, विकास, जितेंद्र, कमल ग्वाल, केशब बुनकर, कमल सिंह उपस्थित रहे।
ये हैं प्रमुख मांगें
शिक्षकों की कमी के कारण कक्षाएं नहीं लग रहीं है, कालेज में शिक्षकों की रखा जाए।
काफी समय से बंद कंप्यूटर लैब को नियमित चालू किया जाए।
व्यायाम शाला, जिम की चाबी 12 सदस्यीय छात्रों की टीम बनाकर उनको इसकी जिम्मेदारी दी जाए।
नए सत्र में किसी भी छात्र को बिना कार्ड के कॉलेज में प्रवेश न दिया जाए।
कॉलेज के पीछे वाला मैदान व्यवस्थित कराया जाए। खेल अधिकारी को तैनात कराया जाए।
ट्रामा केयर सेंटर की लाइन चोक, शौचालय किए बंद
गुना. जिला अस्पताल की पुरानी इमारत पर बनाए गए ट्रामा सेंटर के टॉयलेट की लाइन चौक हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने समस्या का समाधान करने की बजाय टॉयलेट को बंद कर दिया है। इस वजह से ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों को दूसरे वार्डों में टॉयलेट आदि के लिए जाना पड़ रहा है। ट्रामा केयर वार्ड में बुजुर्ग मरीज भी भर्ती हैंए उनको भी काफी दिक्कत हो रही है।
ओपीडी कक्ष के ऊपर यह ट्रामा सेंटर बनाया गया। लेकिन इस सेंटर की इमारत बनाने में कई खामियां छोड़ दी गई हैं। ट्रामा सेंटर में पानी निकास का कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इसके अलावा पानी निकासी के लिए जो लाइन डाली गई है वह भी एक्स रे और सीटी स्कैन पक्ष के पास वाली गली में डाली गई है। लाइन चोक होने के बाद गंदगी की वजह से यहां मरीजों को इलाज कराना मुश्किल हो गया। अस्पताल में यह समस्या करीब 7 दिन से बनी हुई है लेकिन अस्पताल प्रबंधन अभी तक कोई कदम नहीं उठा सका। कर्मचारियों ने भी सिविल सर्जन को इस संबंध में शिकायत कीए उनके द्वारा भी कोई काम नहीं कराया गया।
इन वार्डों में आ रही है दिक्कत
ट्रामा सेंटर के नीचे एक्स-रे कक्ष, मेडिसिन, शिशु रोग, हड्डी एवं जोड़, सीटी स्कैन, नेत्र परीक्षण आदि कक्ष संचालित हैं। यहां हर दिन 400 से 500 मरीज पहुंचते हैंए लेकिन गंदगी होने की वजह से उनका वहां पर खड़े रहना भी मुश्किल हो गया है।
Published on:
15 Jun 2018 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
