सीहोर

बारिश का शुभ आगमन…तरसे लोगों पर बरसे बदरा ने दी राहत

जिला मुख्यालय सहित अंचलों में हवा, आंधी के साथ झमाझम बारिश

3 min read
Jun 09, 2018
baarish, rainy season, sehore mousam, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, change climate,
बारिश का शुभ आगमन...तरसे लोगों पर बरसे बदरा ने दी राहत

सीहोर। जिसका था इंतजार वो इंतजार खत्म हुआ। पानी को तरसे लोगों के लिए शनिवार को अखिरकार बदरा बरस गए। करीब एक घंटे तक बादलों की झमाझम से अंचल तरबतर हो गया। पहली बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वही बरिश को लेकर पूर्व तैयारियों की भी कलाई खोल दी। कई जगह निचले क्षेत्रों में बारिश का पानी घरों और दुकानों में भर गया। वहीं कच्ची सड़कें भी कीचड़ भरे रास्तो में बदल गई।

rainy season , sehore mousam,
,
,
, change climate, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/09/barish1_2929778-m.jpg">

शनिवार की सुबह से ही तेज उमस से होने वाली गर्मी ने बेहाल कर दिया था। दोपहर एक बजे करीब मौसम ने करवट बदली और जिस बारिश का इंतजार किया जा रहा था। उसका आगमन भी हो गया। शहर में करीब १.१५ बजे से शुरू हुई बारिश का दौर २.३० बजे तक जमकर बरसे। इस दौरान श्यामपुर, दोराहा, बरखेड़ा हसन, इछावर, बुधनी, नसरूल्लागंज, झागरिया, आष्टा कोठरी सहित अन्य क्षेत्रों में भी जमकर पानी बरसा।

करीब एक घंटे तक हुई तेज झमाझम ने माहौल खुशनुमा बना दिया। पहली बरिश का आनंद लेने लोग घरों के बाहर नजर आए, तो कई जगह बारिश पूर्व सफाई नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। आरएके कालेज मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी एसएस तोमर ने बताया कि मंगलवार तक वर्षा के आसार बन रहे हैं। करीब तीन दिन में दो से ढाई इंच बारिश होने की उम्मिद है।

कोठरी में डेढ़ घंटे हुए झमाझम,चिकित्सालय हुआ जलमग्न
इंदौर-भोपाल हाइवे पर बसे कोठरी में डेढ़ घंटे लगातार तेज आंधी के साथ हुई जोरदार बारिश से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह जलमग्न हो गया, वही नगर की पूरी नालियां भी ओवर होकर सड़कों पर बहने लगी। यहां तक की हाईवे पर भी पानी की निकासी नहीं मिलने पर पानी भरा हुआ था। नगर परिषद द्वारा बारिश से पहले नालियों की सफाई होना था,मगर नगर की एक भी नाली की सफाई नहीं की गई। इसके कारण पहली ही बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।

घरों और दुकानों में भरा पानी
पहली ही बारिश ने अव्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी। करीब एक घंटे से अधिक हुई वर्षा से मंडी, गंगा आश्रम, इंद्रा कालोनी, गंगा आश्रम, मुख्य बाजार, गंज क्षेत्र, सुदामा नगर, शुगर फेक्ट्री चौराहा सहित कई निचले क्षेत्रों के घरो और दुकानों में पानी भर गया। घरो और दुकानों से पानी निकालने लोग मशक्कत करते नजर आए।

मंडी का शहर से संपर्क कटा, अंडर ब्रिज में जमा हो गया दो फीट पानी
मंडी अंडर ब्रिज पर भी करीब दो फिट पानी भर गया। इसके कारण आवाजाही में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। छोटे वाहन चालकों ने वापस अपने घर की राह पकड़ ली।

तापमान में गिरावट मौसम में घुली ठंडक
तेज गर्मी के कारण दिन का तापमान ४० डिग्री और रात का तापमान भी ३० से ऊपर ही बना हुआ था, लेकिन पहली बारिश में ही दोनो तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान बारिश से पहले ३८.५ तो रात का तापमान २०.५ दर्ज किया गया। मौसम में नमी के चलते इस तापमान में भी और ज्यादा गिरावट दर्ज की जा सकती है।

तीन दिन में ढाई इंच से ज्यादा बारिश
प्रदेश में लगभग मासूनन ने दस्तक दे दी है। अगले तीन दिनों तक तेज बारिश के आसार बन रहे है। इसके चलते दो से ढाई इंच तक वर्षा दर्ज हो सकती है। तीन दिन के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है।
डॉ. एसएस तोमर, मौसम वैज्ञानिक आरएके कॉलेज सीहोर

Published on:
09 Jun 2018 05:55 pm