सीहोर

प्रेमी की आंखों में मिर्ची झोंककर गला दबाया, कार से 70 किमी दूर ले जाकर छोड़ा शव

MP News: रेलवे स्टेशन के पास कार में मिले शव की गुत्थी सुलझी, प्रेमिका ने अपने पति,बेटी व रिश्तेदार के साथ मिलकर की थी हत्या।

2 min read
Apr 05, 2026
car dead body murder mystery solved woman kills lover with family

MP News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की मंडीदीप और भैरुंदा थाना पुलिस ने मंडीदीप रेलवे स्टेशन के पास कार में मिले अज्ञात व्यक्ति की मौत की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि संतोष शर्मा की हत्या उसी की प्रेमिका महिला ने पीछा छुड़ाने के लिए अपने पति और रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए मृतक के शव को उसी की कार में रखकर रेलवे स्टेशन के पास छोड़ा गया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सभी पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

एमपी में बेटी की चिता की राख ठंडी होने तक चुप रहा पिता, दो दिन बाद बोला- ‘बेटी को मार डाला’

कार में मिली थी लाश

31 मार्च 26 को मंडीदीप रेलवे स्टेशन के पास एक कार क्रमांक एमपी 04 टीबी 3237 में एक अज्ञात व्य€क्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। मंडीदीप थाना पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में लिया। बाद में शव की शिनाख्त संतोष शर्मा (50) पिता मोहनलाल शर्मा निवासी नेहरु नगर भोपाल के रूप में हुई। पुलिस ने जांच के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर संदेही विरेन्द्र तुमराम (23) निवासी ग्राम सालारोद भैरुंदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात की पूरी कहानी बता दी। आरोपी विरेन्द्र तुमराम ने बताया कि उसने 30 मार्च 26 की रात को ग्राम भादाकुई थाना भैरुंदा में अपनी बड़ी सास रजनी, उसके पति भगवान सिंह उइके और उनकी बेटी पूजा के साथ मिलकर संतोष शर्मा की गला दबाकर हत्या की थी।

वारदात की कहानी, आरोपियों की जुबानी

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक संतोष शर्मा व आरोपी रजनी उईके के पिछले पांच साल से आपसी संबंध थे। अब आरोपी रजनी प्रेमी संतोष शर्मा से पीछा छुड़ाना चाहती थी, इसलिए उसने पति भगवान सिंह, बेटी पूजा उईके और उसके रिश्तेदार रामविलास उईके, विरेन्द्र तुमराम के साथ मिलकर हत्या का षडयंत्र रचा। आरोपी रजनी ने फोन कर संतोष को अपने घर बुलाया और जब संतोष घर पहुंचा तो रजनी ने उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी और दूसरे आरोपियों ने पकड़कर दुपट्टे और उसके ही गमछे से गला, मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पकड़े जाने से डर से शव को मृतक की ही कार में पीछे की सीट पर लेटाकर मंडीदीप ले जाकर ठिकाने लगाया था।

ये आरोपी गिरफ्तार

  • रजनी उईके (38) पति भगवान सिंह उईके निवासी भादाकुई थाना भैरूंदा जिला सीहोर।
  • भगवान सिंह उईके (42) पिता बलदेव उईके निवासी निवासी भादाकुई थाना भैरूंदा जिला सीहोर।
  • पूजा उईके (19) पिता जीवन ङ्क्षसह उईके निवासी भादाकुई थाना भैरूंदा जिला सीहोर।
  • रामविलास उईके (30) पिता हेमराज उईके निवासी कोठरा थाना रेहटी जिला सीहोर।
  • वीरेन्द्र तुमराम (23) पिता रामबगस तुमराम निवासी ग्राम सालारोड़ थाना भैरुंदा जिला सीहोर।

ये भी पढ़ें

एमपी में 19 साल की विवाहिता को प्रेमी के साथ रहने की अनुमति मिली, 21 साल बड़ा है पति

Updated on:
05 Apr 2026 09:45 pm
Published on:
05 Apr 2026 09:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर