सीहोर

स्कूल में 11वीं की छात्रा से तीन लड़कों ने किया गैंगरेप

mp news: आरोपी युवकों ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया और छात्रा के रिश्तेदारों को भेजा...।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2024, 6:30 PM IST
school gangrape

mp news: मध्यप्रदेश के सीहोर में एक स्कूल में छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा 11वीं क्लास में पढ़ती है जिसे तीन युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया था जिसे छात्रा के रिश्तेदारों को भेज दिया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके मोबाइल से गैंगरेप का वीडियो भी मिला है।

स्कूल में छात्रा से गैंगरेप

सीहोर शहर के एक स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किया। पीड़ित छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि घटना 2 नवंबर की है जब तीन युवकों ने उसके साथ स्कूल में हैवानियत की और गैंगरेप करते वक्त वीडियो भी बनाया। वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल किया और फिर गैंगरेप का वीडियो रिश्तेदारों को भेज दिया। जिसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और मां को पूरी घटना बताई और मां बेटी को लेकर पुलिस थाने पहुंची।


आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल में मिला वीडियो

कोतवाली थाना प्रभारी मनोज मालवीय ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 61 और 65 दर्ज की गई है तथा 67 आईटी एक्ट भी लगाया गया है। इतना ही नहीं मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से वीडियो भी बरामद कर लिया गया है और आरोपियों से अभी पूछताछ भी की जा रही है।

Updated on:
12 Dec 2024, 6:30 PM IST
Published on: