सीहोर

‘मम्मी तुमने मेरे लिए जो कपड़े खरीदें हैं, वह गरीब को दे देना…

सुसाइड नोट को लेकर छात्रा की मौत संदिग्ध, पुलिस बोली- जांच के बाद होंगे कारण स्पष्ट....
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 1:58 PM IST
news
'मम्मी तुमने मेरे लिए जो कपड़े खरीदें हैं, वह गरीब को दे देना...

सीहोर। इछावर के सेवनिया गांव में शुक्रवार को बीए के एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। छात्रा ने सुसाइड नोट में खुद के पास दिमाग नहीं होने की बात लिखी है, जिसे लेकर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मर्ग दर्ज कर लिया है। पुलिस का दर्ज है कि मामले की जांच होने के बाद भी छात्रा के आत्म हत्या करने के कारणों को खुलासा हो सकेगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेवनिया निवासी 20 वर्षीय छात्रा रमा यादव पुत्री किशोरी लाल यादव बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा इछावर के शासकीय कॉलेज में पढ़ती है। शुक्रवार को पिता किशोरीलाल, माता बिन्नू बाई और भाई दीपक यादव खेत पर गए हुए थे, छात्रा घर पर अकेली थी। जब खेत से रमा को कॉलेज पहुंचाने के लिए भाई दीपक घर पहुंचा तो देखा कि रमा का शव म्याल पर लटका है। रोते-बिलखते दीपक ने परिजजन को बुलाया। परिजन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो रमा यादव के शव के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें रमा ने कई मार्मिक बात लिखते हुए मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखी मार्मिक बात
बीए की छात्रा रमा यादव के शव के पास से बरामद सुसाइड नोट में कई मार्मिक बातें लिखी हैं। रमा ने लिखा है 'मम्मी जो तुमने मेरे लिए कपड़ा लिए हैं वो किसी गरीब को दे देना, जिसके पास कपड़ा न हो पहनने के लिए और मुझे माफ कर देना। मैं तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर सकी। मैं ये जिंदगी नहीं जीना चाहती, क्योंकि मेरे पास दिमाग नहीं है। बगैर दिमाग के मैं ये जिंदगी आगे तक नहीं जीना चाहती हूं।Ó आगे रमा ने यह भी लिखा है कि पुलिस कोई भी व्यक्ति उसके माता-पिता से उसके मौत के कारण पूछने की कोशिश नहीं करे।

प्रथम दृष्टि संदिग्ध लग रहा सुसाइड नोट
बीए की स्टूडेंट के शव के पास मिला सुसाइड नोट पहली बार देखने में संदिग्ध लग रहा है। सुसाइड नोट के संदिग्ध होने के पीछे दो प्रमुख कारण हैं। पहला तो यह कि सुसाइड नोट प्लेन कागज पर लिखा गया है। दूसरा यह कि बीए की छात्रा की राइटिंग बहुत साफ और अच्छी है, लेकिन हिन्दी बहुत गलत लिखी गई है। सुसाइड नोट में मुझे को मेका लिखा गया है। बीएस की छात्रा ने मौत का कारण खुद के पास दिमाग नहीं होने को बताया है। छात्रा का सुसाइड नोट मौके कारणों को संदिग्ध बता रहा है, जिसे लेकर पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।



- पुलिस ने छात्रा के शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। मौके कारणों का खुलासा जांच के बाद हो जाएगा।
अरविंद कुमरे, टीआई इछावर

Published on: