सीहोर

महिला फुटबॉल में सीहोर की शानदार जीतः ऑल इंडिया टूर्नामेंट में राजस्थान को 1-0 से हराया,प्रांजलि ने दागा विजयी गोल

महू में आयोजित ऑल इंडिया वुमंस फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलो इंडिया स्माल सेंटर सीहोर की महिला टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की टीम को 1-0 से पराजित किया। मैच में सीहोर की टीम ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन करते हुए मैदान पर अपना दबदबा बनाए रखा। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल […]

less than 1 minute read
Feb 02, 2025
सीहोर की फुटबॉल टीम

महू में आयोजित ऑल इंडिया वुमंस फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलो इंडिया स्माल सेंटर सीहोर की महिला टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की टीम को 1-0 से पराजित किया। मैच में सीहोर की टीम ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन करते हुए मैदान पर अपना दबदबा बनाए रखा।

मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल सीहोर की खिलाड़ी प्रांजलि ने किया, जिसने टीम को यह महत्वपूर्ण जीत दिलाई। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने इस शानदार जीत की जानकारी देते हुए बताया कि महु में खेली जा रही आल इंडिया वुमंस प्रतियोगिता में सीहोर की टीम ने राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में हराया।

सीहोर के चर्च मैदान पर भी एक अन्य मुकाबला

इसी दौरान सीहोर के चर्च मैदान पर एक अन्य मुकाबला भी खेला गया, जिसमें सीहोर बाइज ने सीहोर चिल्ड्रन को 1-0 से हराया। इस मैच में सीहोर की ओर से अदनान ने गोल कर टीम को विजय दिलाई। यह जीत सीहोर के लिए महिला फुटबॉल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो आगामी प्रतियोगिताओं के लिए टीम का मनोबल बढाएगी।

Updated on:
02 Feb 2025 12:21 pm
Published on:
02 Feb 2025 12:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर