सीहोर

अंतरराष्ट्रीय मेकअप अर्टिस्ट ने खुद को संवारने के लिए ये दिए टिप्स…- see video

खुद को संवारने के लिए ये टिप्स दिए अंतरराष्ट्रीय मेकअप अर्टिस्ट ने...
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2018, 2:49 PM IST
programme

सीहोर। ब्रांड मायने नहीं रखता है, पर प्रोडक्ट को सही तरीके से इस्तेमाल करने का तरीका मायने रखता है। यदि आप प्रोडक्ट का सही तरीके से इस्तेमाल करती हैं, तो वो ज्यादा फायेदमंद साबित होगा।

यह बात सांई भक्त परिवार द्वारा आयोजित वर्कशाप को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय मेकअप अर्टिस्ट पूनम चुग ने कही। उन्होंने सेल्फ मेकअप के साथ ही केश संवारने की तीन से अधिक स्टाइल सिखाईं।

इस अवसर पर समाजसेवी अरुणा सुदेश राय विशेष रूप से उपस्थित थे। अंर्तराष्ट्रीय मेकअप अर्टिस्ट पूनम चुग ने सांई भक्त परिवार द्वारा आयोजित वर्कशाप में महिलाओं और युवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि आम तौर पर देखा जा रहा है कि लोग ब्रांड की तरफ भागते हैं यह सही है ब्रांड का अपना महत्व है, लेकिन उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है कि हम प्रोडक्ट का सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करते हैं।

पूनम चुग ने उपस्थित महिलाओं और युवतियों को सेल्फ मेकअप के साथ ही केश संवारने की तीन से अधिक स्टाइल सिखाई गई। वर्कशाप में मेकअप अर्टिस्ट ने उपस्थित सभी महिलाओं और युवतियों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना।

इसके बाद उनके निराकरण के उपाय बताए डार्क सकर्ल, पिंपल्स, बालों के झडऩे और रूसी तथा विभिन्न प्रकार के त्वचा रोगों के लिए अलग-अलग टिप्स देते हुए बताया कि घर पर मौजूद नमक, दही, प्याज के रस, ककड़ी का रस, ग्वार पाठा, नारियल का तेल, शक्कर बूरा, चावल के आटे का उपयोग कर हम कई प्रकार की परेशानी से बच सकते है।

पूनम चुग के साथ साथ गोंदिया से पधारी स्निग्धा पुरोहित ने भी टिप्स दिए गए। इस अवसर पर मौजूद समाज सेवी अरुणा सुदेश राय ने सांई भक्त परिवार की ओर से मेकअप अर्टिस्ट पूनम चुग को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से शहर की बहने निश्चित रुप से लाभाविंत हुई है, इतने मंहगें कोर्स का प्रशिक्षण आपने नि:शुल्क प्रदान किया यह सराहनीय है। वर्कशाप का संचालन स्निग्धा पुरोहित ने किया। आभार प्रेरणा संजय जोशी ने व्यक्त किया।

Published on: