
भोपाल। हिन्दुओं में घर के अंदर बने मंदिर में भगवान की मूर्तियां रखकर पूजा अर्चना करने की परंपरा सदियों पुरानी है। इसी के चलते घर में मंदिर होता है और उस मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी रखी जाती हैं। वहीं मान्यता है कि जिस घर में भगवान का वास नहीं है वो घर कभी घर नहीं बन सकता वो केवल एक मकान रहेगा। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सभी मूर्तियां शुभ प्रभाव देने वाली नहीं होती।
वास्तुशास्त्र के जानकार राजेश शास्त्री का कहना है कि वास्तु के अनुसार, कई मूर्तियां ऐसी भी होती हैं, जिनके दर्शन करना मनुष्य के लिए अशुभ प्रभावों का कारण भी बन सकता है। राजेश शास्त्री के मुताबिक भगवान के ऐसे ही कुछ स्वरूप और मूर्तियां हैं, जिनके दर्शन करना अच्छा नहीं माना जाता।
1. भले ही किसी मूर्ति से कितनी ही गहरी आस्था जुडी हो, लेकिन मूर्ति खंडित हो जाए तो उसके दर्शन करना अच्छा नहीं होता है। ऐसी मूर्ति के दर्शन या पूजा करना अशुभ फलों का कारण बनता है।
2. पूजा स्थल में एक ही भगवान की दो मूर्तियां रखना भी अच्छा नहीं होता है। खासतौर पर अगर दोनों मूर्तियां आस-पास या आमने-सामने हो। ऐसी मूर्तियों के दर्शन करने से बार-बार लड़ाई होती है।
3. भगवान की मूर्ति घर में इस तरह रखनी चाहिए कि इनके पीछे का भाग यानि पीठ दिखाई नहीं दे। भगवान की पीठ का दिखना शुभ नहीं माना जाता।
4. भगवान की ऐसी किसी मूर्ति के दर्शन नहीं करने चाहिए, जिसमे वे युद्ध करते या किसी का विनाश करते नजऱ आए। ऐसी मूर्ति के दर्शन करना भी दु:खों का कारण बन सकता है।
5. मंदिर में भगवान की ऐसी मूर्ति रखनी चाहिए, जिसमें उनका मुंह सौम्य और हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में हो। रौद्र और उदास मूर्ति के दर्शन करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इन चीजों को घर में रखा तो हो जाएंगे कंगाल:-
घर में रखी वस्तुएं भी अच्छा या बुरा प्रभाव डालती हैं। कई बार व्यक्ति घर में ऐसी चीजें रख लेता है जो देवी लक्ष्मी को अप्रिय होती है। ऐसी वस्तुओं को घर में रखने से बरकत नहीं होती अौर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार इनसे बचने के लिए ऐसी वस्तुएं घर में नहीं रखनी चाहिए।
- घर में टूटा शीशा या टूटे कांच की चीजें रखने से आर्थिक नुक्सान होता है। दरवाजे-खिड़कियों में लगे कांच टूट जाएं तो उन्हें भी बदल देना चाहिए।
- एक ही देवी-देवता की प्रतिमा आमने-सामने नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से आय के साधन कम और खर्चे अधिक हो जाते हैं।
- घर में कांटेदार पौधे न लगाएं। इस प्रकार के पौधे धन संबंधी परेशानियों का कारण बनते हैं।
- घर में खंड़ित प्रतिमा अौर फटे हुए भगवान के चित्रपट नहीं रखने चाहिए। ये सब पैसों से संबंधित परेशानियों को बढ़ाते हैं।
- घर में खराब अौर बेकार चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ौतरी होती है।
- टीवी, फ्रीज, कंप्यूटर आदि खराब उपकरण घर में भूलकर भी न रखें।
- घर में खराब या बंद घड़ी न रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है।
- उन्नति अौर धन संबंधी परेशानियों से बचने के लिए घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए।
Published on:
26 Mar 2018, 3:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.