3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो ये सुपर स्नैक्स करेंगे आपकी मदद

कुछ खास तरीके अपना कर इस बढ़ते वजन व मोटापे से छूटकारा पा सकते हैं...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 26 Mar 2018, 2:59 PM IST

low celeory food

भोपाल। मध्यप्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ही कई जगह लोग इन दिनों अपने मोटापे को लेकर परेशान बने हुए हैं। वे अपने को फिट रखने के लिए कई उपाय भी करते हैं, इनमें से कुछ को जरूर थोड़ा बहुत फायदा भी होता है, लेकिन अधिकांश लोग इन सब कोशिशों के बावजूद परेशान ही बने रहते हैं।

बढ़ते वजन व अन्य समस्याओं को लेकर डायटिशियन अनंता श्रीवास्तव का कहना है कि आज कल के खानपान सहित प्रदूषण व अन्य कई चीजों ने हमारे जीवन में बदलाव लाया है।

उनके अनुसार हम कुछ खास तरीके अपना कर इस बढ़ते वजन व मोटापे से काफी हद तक छूटकारा भी पा सकते हैं, लेकिन इसके लिए हमें कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।

ये बोलीं डायटिशियन...
प्रश्न : आज कल अधिकतर लोग मोटापे व बढ़ते वजन से परेशान है।
उत्तर : हां ये सही है और यह सब कुछ बड़े बदलावों के चलते ही सामने आ रहा है।
प्रश्न: कैसे बदलाव लोग आज भी व्यायाम करते हैं, लेकिन फिर भी परेशान है।
उत्तर: देखिए अधिकतर व्यायाम करने वाले चुस्त दुरुस्त रहते हैं। लेकिन खानपान में आया बदलाव, नौकरी में एक ही जगह बैठे रहने की आदत ने हमारा शरीर बिगाड़ दिया है।
प्रश्न : इससे फर्क क्या पड़ता है।
उत्तर : खानपान के बदलाव व एक ही जगह बैठे रहने से खाना पचने आदि की क्रियाएं प्रभावित होती हैं। जो वजन बढ़ाने सहित मोटापा पैदा करने की दोषी हैं। और यहीं से आपका पेट तोंद बनने की ओर अग्रसर होता है।

प्रश्न: यदि किसी को इससे परेशानी नहीं है तो...
उत्तर : हो सकता है यंग एज में इससे कम परेशानी हो, लेकिन आगे चल कर ये बढ़ सकती है। वहीं ये बीमारियों को आमंत्रण देने का काम भी करती हैं। वैसे भी डॉक्टर मानते ही हैं कि तोंद बीमारियों की मुख्य वजह होती है।
प्रश्न : तो इससे कैसे छूटकारा पाया जाए?
उत्तर : इसके कुछ तरीके हैं, जिनका नियम से पालन करना चाहिए। ये आपकी सेहत को अच्छा करने के साथ ही मोटापे या वजन बढ़ने को भी रोकते हैं।

इस संबंध में डायटिशियन अनंता श्रीवास्तव बतातीं हैं कि ये कोई विशेष चीजें नहीं हैं दरअसल हम हर रोज अपने किचन में इन चीजों को देखते हैं और खाते भी होंगे,लेकिन हमें ये पता नहीं होता कि ये चीजें वजन घटाने में कारगर हैं। इन चीजों को स्नैक्स में शामिल कर सुबह और शाम के नाश्ते में खाने से काफी फायदा मिलता है।

जानिये कौन सी हैं ये चीजें...
1. हर रोज मूंग की दाल को अपने खाने में शामिल करें। इसमें विटामिन ए, बी और ई, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम मौजूद है। दिन भर में एक कटोरी मूंग की दाल खाने से पेट भी भर जाएगा और इससे मिलने वाला फाइबर पेट भी सही रखेगा।

2. अखरोट में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं।

3. इसके अलावा पालक भी खाने में शामिल करें। पालक में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन के, मैग्निशियम और आयरन होता है जो वजन बढ़ने नहीं देता और पेट भी भर देता है।

4. रोजाना एक सेब भूख को तो शांत करता ही है साथ ही वजन घटाने में भी मदद करता है।

5. फलों में केला खाने से, ये पेट भर देता है साथ ही इसे खाने के बाद वजन बढ़ने का भी खतरा नहीं रहता है।

6. ऑलिव ऑयल को रोजाना खाएं और वजन बढने के डर को दूर करें।

7. इसके अलावा नाश्ते में अंडे खाएं। ये गुणों से भरपूर तो है ही साथ ही पेट भी भरेगा।

8. कॉफी भी वजन घटाने में मददगार है।