सीहोर

सीवन शुद्धिकरण के लिए देंगे पीले चावल

• •
Updated: 29 Mar 2025, 6:23 PM IST
sehore news
शहर में गुरुवार को निकाली बाइक रैली।

सीवन शुद्धीकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार देर शाम शहर में सीवन शुद्धीकरण अभियान के तहत जागरुकता के लिए शहर में बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में शहर के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। अब शनिवार को सीवन नदी के शुद्धिकरण अभियान से शहरवासियों को जोड़ने के लिए समिति की तरफ से घर-घर पीले चावल का वितरण किया जाएगा।

सीवन नदी समिति के द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल वितरण कर जीवनदायनी नदी के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए जागरुक किया जाएगा। रविवार को शाम 4 बजे सीवन नदी के महिला घाट पर बैठक होगी, जिसमें जन अभियान को लेकर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और कलेक्टर बालागुरु के आदि को बुलाया गया है। 9 अप्रेल को कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा श्रमदान करेंगे। इसी के साथ आगे की भूमिका तैयार होगी।

Updated on:
29 Mar 2025, 6:23 PM IST
Published on: