6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में ‘बड़े पापा’ ने भतीजे-भतीजी को मौत के घाट उतारा, इलाके में मची सनसनी

MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
sehore news

MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र के धर्मपुरी गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपने ही छोटे भाई की बच्चों की हत्या कर दी और फिर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिद्दीगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बड़े पिता हरिसिंह मालवीय के द्वारा 20 वर्षीय शीतल और 20 वर्षीय कुलदीप की हत्या की गई। छोटे भाई से हरि का लंबे समय से विवाद चल रहा था।

घर में अकेला पाकर मौत के घाट उतारा

शुक्रवार को जगदीश मालवीय के दोनों बच्चे घर में अकेले थे। मौका पाते ही हरिसिंह मालवीय घर पर पहुंचा और दोनों भाई-बहन पर हमला कर दिया। अधमरी हालत में छोड़कर भाग निकाला। इसके बाद पड़ोसियों के द्वारा दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिद्दीकगंज थाना टीआई राजूसिंह बघेल का कहना है कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी वजह से घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी के लगाई आग

धरमपुरी गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। आरोपी के घर में आग लगा दी गई है। मौके पर सिद्दीकगंज थाना पुलिस पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।