बैठक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण विकास विभाग, जिले के प्रभारी अधिकारी, सहायक यंत्री समस्त, लेखाधिकारी मनरेगा, उपयंत्री मनरेगा समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, समस्त सहायक यंत्री एवं उपयंत्री उपस्थित रहे।
सिवनी. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी अंजली शाह ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजनाए मनरेगा की समीक्षा की। बैठक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण विकास विभाग, जिले के प्रभारी अधिकारी, सहायक यंत्री समस्त, लेखाधिकारी मनरेगा, उपयंत्री मनरेगा समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, समस्त सहायक यंत्री एवं उपयंत्री उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मनरेगा योजना अंतर्गत जॉब कार्ड, लेबर बजट, लेबर इंगेजमेंट, मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के प्रगतिरत कार्यो की समीक्षा की। साथ ही 15वां वित्त एवं 5वां वित्त के अपूर्ण कार्यो एवं जिन सेक्टर के अपूर्ण कार्य ज्यादा है, उनमें प्रगति लाने एवं सीसी जारी करने तथा पुराने वर्षो के लंबित कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। ं योजना अंतर्गत प्रदाय लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने की समीक्षा की गई। जिन कार्यो में द्वितीय किस्त जारी हो चुकी है, उनके जियो टेग करने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य में कम प्रगति वाले संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।