कार और डम्पर की भिड़त में पांच घायल

जिन्हें उपचार के लिए छपारा अस्पताल ले जाया गया था। उपचार के  बाद सभी को जबलपुर रैफर कर दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2016, 9:16 PM IST
seoni
seoni

सिवनी.
थाना के अंतर्गत रणधीर नगर के पास एनएच 7 पर में कार और डम्पर में भिड़ंत होने से पांच लोग घायल हो गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार नागपुर से जबलपुर जा रही थी। तबी शनिवार की शाम 6 बजे सामने से आ रहे वाहन की ओवरटेक के कारण सड़क किनारे खड़े डम्पर में कार जा घुसी। जिसमें सवार रोहित नायडू, कीर्ति, आबिदा बच्ची तनुश्री सभी निवासी जबलपुर गोरखपुर के घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए छपारा अस्पताल ले जाया गया था। उपचार के बाद सभी को जबलपुर रैफर कर दिया गया है।


Published on: