जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त हुए 156 आवेदन
सिवनी. जिलास्तरीय जनसुनवाई का आयोजन मंगलवार को कलेक्टर संस्कृति जैन की अध्यक्षता में किया गया। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय सहित सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे। कलेक्टर ने आमजन से प्राप्त विभिन्न शिकायतों एवं आवेदनों की गंभीरता से सुनवाई की गई एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। जिलास्तरीय जनसुनवाई में तहसील सिवनी अंतर्गत ग्राम इंदावाडी निवासी सोनम बोरकर ने बालक का आधार कार्ड बनाए जाने, ग्राम समनापुर सिवनी निवासी रामचरण पिता विजन कतिया ने मकान गिरने से मुआवजा राशि दिलाए जाने, ग्राम कमकासुर सिवनी निवासी बिस्तोबाई ने कृषि कार्य के लिए रास्ता दिलाए जाने, ग्राम बांकी सिवनी निवासी गीता बाई ने पट्टायुक्त मकान में त्रुटिवश अन्य का नाम सुधारे जाने, तहसील बरघाट अंतर्गत ग्राम घिसी निवासी भागरता गुर्देकर ने राशन दिलाए जाने एवं राशन पर्ची में पुन: नाम जोड़े जाने, ग्राम परासिया थाना बंडोल निवासी इंद्रसेन बागले ने ग्राम में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराए जाने एवं आईपीपीबी में पिता के नाम जमा राशि का आहरण किए जाने की अनुमति, ग्राम पांढरवानी बरघाट निवासी शेख ईस्माइल द्वारा नक्शा एवं खसरा दुरूस्त करने, ग्राम बलारपुर थाना बंडोल निवासी रेवाराम यादव ने सीमांकन नकल दिलाए जाने, तहसील लखनादौन अंतर्गत ग्राम आदेगांव निवासी मालती बाई ने वृद्धापेंशन का लाभ दिलाए जाने, तहसील केवलारी अंतर्गत ग्राम पिपरियाकला निवासी रामप्रसाद ने किसान सम्मान निधि की राशि दिलाए जाने, तहसील छपारा अंतर्गत ग्राम पायली खुर्द निवासी खेलनसिंह गौली ने नक्शा दुरूस्त किए जाने, ग्राम घीसी बरघाट निवासी सागन बाई ने उचित मूल्य दुकान से राशन दिलाए जाने, ग्राम सेलुआकला बरघाट निवासी अनिल धुर्वे ने आवासीय शासकीय भूमि का पट्टे में नाम पृथक किए जाने, किदवई वार्ड सिवनी निवासी शिवरतन श्रीवास ने मिशन वात्सल्य योजना के खाते में राशि दिलाए जाने, ग्राम भोमाटोला सिवनी निवासी सुखचैन सराठे ने गरीबी रेखा सर्वे सूची में नाम दर्ज कराए जाने, लखनादौन निवासी सदाली लाल धुर्वे ने पेंशन प्रकरण का निराकरण कराए जाने, ग्राम बाधी सिवनी निवासी भगवत एवं मीरा डहेरिया द्वारा अंतर्जातीय विवाह योजना अंतर्गत राशि दिलाए जाने, तहसील धनौरा अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी हेमंत कुमार बरकडे एवं अन्य ने ग्राम पंचायत अंतर्गत शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाए जाने, तहसील घंसौर अंतर्गत ग्राम टिकारीटोला धनवासी निवासी हेमराज व अन्य ने सुदूर सडक़ निर्माण कराए जाने, ग्राम कलांरबाकी निवासी पिंकी भरत इनवाती ने बिजली कनेक्शन कटने से पानी सप्लाई बंद हो जाने, ग्राम ढांना बांकी सिवनी निवासी राकेश उइके ने आवेदक की भूमि पर अनावेदकों द्वारा कब्जा एवं मुरम डालकर उसे समतल किए जाने, ग्राम ढुटेरा केवलारी निवासी धमेन्द्र कुमार नागोत्रा ने मुख्यमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त दिलाए जाने, ग्राम पहाडिय़ा टोला लखनादौन निवासी दुर्गेश कुमार सरयाम एवं अन्य ने शमशान घाट निर्माण कराए जाने, ग्राम धूमा लखनादौन निवासी गोपाल परते ने शासकीय विद्यालय के पास मांस मछली की दुकानों को परिवर्तित किए जाने, ग्राम ताखलाखुर्द बरघाट निवासी अनिल कुमार गोडश्वर ने किसान सम्मान निधि की राशि दिलाए जाने, ग्राम बखारी बंडोल निवासी रूनीता भारिया ने प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाए जाने, ग्राम बम्हनी गोपालगंज निवासी संगीता पाठक ने भूमि का नक्शा पृथक-पृथक किए जाने, तहसील कुरई अंतर्गत ग्राम मोहगांव धोबीसर्रा निवासी संजय कुमार डहेरिया ने मूंग बिक्री की राशि दिलाए जाने, ग्राम देवरीकला छपारा निवासी खेमचंद शिववेदी ने वृद्धपेंशन का लाभ दिलाए जाने, ग्राम ककरतला लखनादौन निवासी गीता इनवाती ने पति की मृत्यु उपरांत सहायता राशि दिलाए जाने विषयक सहित कुल 156 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित विभागाधिकारियों को दिए।