दलसागर तालाब का कायाकल्प, घाट निर्माण
सिवनी. नगर सौंदर्यीकरण से जुड़े भेरौगंज के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए स्थानीय और नगरवासियों कि जागरुकता और जन भागीदारी से होने वाले विकास कार्य में सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह भी अछूते नहीं रहे हैं। उक्ताशय जानकारी समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ने दी।
उन्होंने बताया कि भैरोगंज में गार्डन या बगीचे न होने से भेरौगंजवासियों अछूते रहते हैं। इसके चलते सिवनी के ऐतिहासिक दलसागर तालाब के पश्चिमी किनारे तुलसी वाटिका का निर्माण किया जा रहा है, जो जनभागीदारी से हो रहा। वहीं श्रीहनुमान घाट को पर्यटन स्थल के रूप से विकसित कर उक्त परिवेश को प्रदूषण मुक्त घोषित कर उसका सौंदर्यीकरण करके बुजुर्ग जनमानस को बैठक व्यवस्था की पहल कि जाएगी और बच्चों को खेलने के लिए संसाधन स्थापित तुलसी वाटिका में स्थापित कि जाएगी। साथ ही तुलसी वाटिका में सुरक्षित गोस्वामी तुलसीदास कि मूर्ति स्थापित किया जाएगा। जिससे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण में चार चांद लग जाएगा और ये तुलसी वाटिकाजन आकर्षण का केन्द्र बन जाएगा और लोग उक्त स्थल से सुबह या शाम प्रकृति कें साथ दलसागर तालाब कि सौंदर्यता का सुन्दरपल आनन्द ले सकेंगे।
इस कार्य में तीव्रता से जमीनी स्तर पर पहल हो इस के लिए कुछ प्रशासनिक अनुमति और जानकारी के लिए 31 अक्टूबर को कलेक्टर प्रवीण सिंह से सभी पहलू में चर्चा हुई। उन्होंने कहां कि मध्यप्रदेश शासन कि मंशा है कि मध्यप्रदेश का हर गांव-शहर स्वच्छ और सुन्दर बने और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरुकता अग्रसर हो रही है और जिला प्रशासन सभी सकारत्मक जनकल्याणकारी कार्य कर रहे। समाजिक कार्यकर्ता और सामाजिक संस्थाओं को जब-जब प्रशासन से सहयोग उन्होंने चाहा उन्हें दिया गया।
श्रीहनुमान घाट प्राचीन विसर्जन स्थल व तुलसी वाटिका निर्माण कार्य से भेरौगंज में नगर सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य में जिला प्रशासन का सदैव सकारत्मक सहयोग रहेगा। इसी के चलते सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप विकास कार्य में प्रशासनिक सहयोग के लिए अपनी मांग पत्र के साथ सौजन्य भेंट कि जिस पर उन्होंने तत्काल अधीनस्थ अधिकारी को कार्य में पणनित करने के लिए अधिकृत किया।
कलेक्टर ने सोमवारी चौक से बस स्टेंड दलसागर तालाब के किनारे पौधारोपण कार्य को विराम करने कि बात कही और दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण और प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। उसकी पहल अग्रसर है। उन्होंने जिले व शहर के सभी जन मानस से अपने परिवेश को स्वच्छ और सौंदर्यीकरण कि पहल करनें आगे आकार अपने शहर व जिले को स्वच्छ व सुन्दर बनाने कि पहल कि साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाजिक संस्थाओं के द्वारा नि:स्वार्थ कार्य से सकारत्मक सोच से दलसागर तालाब के कार्य की प्रशंसा की और सकारत्मक सहयोग सदैव रहने का विश्वास दिया।