29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Seoni / Mrf plant seoni: एमआरएफ प्लांट के निर्माण कार्य की धीमी गति देख कलेक्टर हुई नाराज

Mrf plant seoni: एमआरएफ प्लांट के निर्माण कार्य की धीमी गति देख कलेक्टर हुई नाराज

प्लांट की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं अपशिष्ट प्रबंधन जल शोधन केंद्र की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने, आवश्यक रखरखाव तथा स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Ashish Kumar Mishra

•

Updated: 29 Nov 2026, 9:47 PM IST

patrika news

कार्य में गति बढ़ाने के दिए निर्देश, अमृत 2.0 योजना के कार्य एवं जल शोधन केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने शनिवार को सिवनी नगरीय क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन एवं पेयजल व्यवस्था से संबंधित कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर के एमआरएफ प्लांट पहुंचकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्लांट में पहुंचने वाले कचरे के सेग्रीगेशन, निस्तारण तथा उपयोगी सामग्री के पृथक्करण की प्रक्रिया देखी। कचरे के व्यवस्थित निस्तारण के साथ प्लांट की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन नवीन एमआरएफ प्लांट के कार्यों का भी निरीक्षण किया।

नवीन प्लांट का उपयोग शीघ्र प्रारंभ

कलेक्टर ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य की अपेक्षित धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की एवं कार्य में गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा निर्धारित गुणवत्ता के साथ कार्य को समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि नवीन प्लांट का उपयोग शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।
इसके उपरांत बबरिया पहुंचकर अमृत 2.0 योजना अंतर्गत नवीन जलावर्धन योजना के प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की स्थिति देखी एवं संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति, पूर्णता की समय-सीमा एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने जलावर्धन योजना के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि शहरवासियों को बेहतर एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति का लाभ मिल सके।

जल शोधन केन्द्र में ली जानकारी
कलेक्टर ने बबरिया स्थित जल शोधन केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जल शोधन की प्रक्रिया, संयंत्र की कार्यप्रणाली तथा पेयजल की गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने जल शोधन केंद्र की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने, आवश्यक रखरखाव तथा स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिवनी दिशा डेहरिया सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।