29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Seoni / Balaghat Seoni four lane: सिवनी-बालाघाट तक फोरलेन सडक़ की प्रक्रिया तेज, तीन जगहों से निकलेगा करीब 16 किमी का बायपास

Balaghat Seoni four lane: सिवनी-बालाघाट तक फोरलेन सडक़ की प्रक्रिया तेज, तीन जगहों से निकलेगा करीब 16 किमी का बायपास

स्टेट हाइवे को टूलेन से फोरलेन में तब्दील होने पर यातायात क्षमता का विस्तार होगा और आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा। सिवनी बालाघाट मार्ग में करीब 6 किमी पेंच टाइगर रिजर्व का रास्ता पड़ता है, जो पर्यटन व्यवसाय बढ़ाने के साथ-साथ बालाघाट के मलजखंड के तांबा और भारवैली के मैग्नीज खदानों से मालढुलाई के लिए मददगार होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Ashish Kumar Mishra

•

Updated: 29 Nov 2026, 9:37 PM IST

social media

एमपीआरडीसी ने ग्राम सभा के माध्यम से जमीन अधिग्रहण दी जानकारी

सिवनी से बालाघाट के बीच प्रस्तावित फोरलेन सडक़ निर्माण परियोजना को लेकर अब गतिविधियां तेज होने लगी हैं। सडक़ निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। मध्यप्रदेश सडक़ विकास निगम (एमपीआरडीसी) द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों और भूमि स्वामियों को परियोजना की जानकारी दी जा रही है। प्रस्तावित फोरलेन सडक़ यातायात को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से करीब 19 किलोमीटर लंबे बायपास से होकर गुजरेगी। बायपास निर्माण से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होने और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। सडक़ को फोरलेन किए जाने का टैंडर भी हो गया है।

Seoni news यह परियोजना लगभग 1563 करोड़ की लागत से पूरी की जाएगी। एमपीआरडीसी सडक़ की निर्माण एंजेसी है। जिसने अक्टूबर माह में टेंडर जारी किए हैं और टेंडर की आखिरी तारीख 8 दिसंबर 2026 है। अलगे दो सालों में सिवनी-बालाघाट फोरलेन सडक़ का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बड़ी बात यह है कि सिवनी-बालाघाट सडक़ परियोजना हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के तहत विकसित होगी। इस मॉडल के तहत जिन सडक़ों का निर्माण होता है, इनमें परियोजना के कंस्ट्रक्शन फेस में सरकार कुल परियोजना लागत का 40 प्रतिशत हिस्सा पांच बराबर किस्तों में अनुदान के रूप में देती है। वहीं सडक़ों को बनाने वाला निजी डेवलपर का योगदान शेष 60 प्रतिशत राशि स्वयं जुटाता है। जिसमें से कुछ हिस्सा इक्विटी और बाकी बैंक ऋण के रूप में होता है। परियोजना पूरी होने पर सरकार निजी डेवलपर को उसकी निवेश राशि और ब्याज का भुगतान एक तय अवधि में छमाही या सालाना किस्तों में करती है। एचएएम परियोजनाओं में टोल वसूलने की जिम्मेदारी सरकार या संबंधित प्राधिकरण की होती है, निजी कंपनी का इसमें सीधा जोखिम नहीं होता।

पेव्ड शोल्डर के साथ फोरलेन के रूप में विकसित
करीब 91.64 किमी लंबे सिवनी-बालाघाट मार्ग को स्टेट हाइवे 72 के तौर पर जाना जाता है। इस मार्ग को पेव्ड शोल्डर के साथ फोरलेन के रूप में विकसित किया जाएगा। अभी सिवनी से बालाघाट जाने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है। इस सडक़ के फोरलेन में तब्दील होने से समय आधा रह जाएगा। खास बात ये है कि इस मार्ग के फोरलेन उन्नयन के साथ करीब साढ़े सोलह किमी लंबा बायपास भी शामिल है। ये मार्ग सिवनी से बरघाट, लालबर्रा और बालाघाट को आपस में जोड़ता है। एमपीआरडीसी ने प्रारंभिक तौर पर सूचना के साथ प्रस्ताव भी सबमिट कर दिया है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बायपास के लिए 45 मीटर जमीन होगी अधिग्रहित
फोरलेन सडक़ निर्माण में बायपास सडक़ के लिए 45 मीटर चौड़ाई में जमीन अधिग्रहित की जाएगी। एमपीआरडीसी के अधिकारियों के अनुसार एग्जिस्टिंग रोड में 30 से 35 मीटर जमीन उनके पास उपलब्ध है। जहां बायपास या नई सडक़ बना रहे हैं वहां 45 मीटर जमीन ली जाएगी। इसमें लालबर्रा के पास करीब 7 किमी, बोरीकला एवं बरघाट में करीब 6 किमी और शेष वन विभाग की जमीन पर बायपास बनाया जाएगा।

इनका कहना है…
सिवनी से बालाघाट तक फोरलेन सडक़ के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों और भूमि स्वामियों को परियोजना की जानकारी दी जा चुकी है। कुछ गांव शेष रह गए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट सबमिट कर चुके हैं। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। लगभग साढ़े सोलह किमी का बायपास बनाया जाएगा।
एनके बर्वे, डिविजनल मैनेजर, एमपीआरडीसी